हल्द्वानी: चंदन हॉस्पिटल में अवैध वसूली के आरोपों की जांच को बनी कमेटी, आम जनता से मांगे सबूत

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। एमबी इंटर कॉलेज रोड पर स्थित चंदन हॉस्पिटल के खिलाफ उपचार के नाम पर अवैध वसूली, चिकित्सा में लापरवाही, आर्थिक शोषण एवं कुप्रबंधन के आरोपों की जांच के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है।

जिला मजिस्ट्रेट/जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच हेतु तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया है।

Ad

गठित समिति में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), नगर मजिस्ट्रेट तथा अपर मुख्य चिकित्साधिकारी को शामिल किया गया है। समिति को चंदन हॉस्पिटल में ली जा रही फीस, निर्धारित स्वास्थ्य मानकों के अनुपालन, मरीजों के आर्थिक एवं मानसिक शोषण तथा चिकित्सा में लापरवाही से जुड़े आरोपों की विस्तृत जांच कर साक्ष्य संकलित करने के निर्देश दिए गए हैं।

अपर जिलाधिकारी ने बताया कि इस प्रकरण से संबंधित जानकारी रखने वाले किसी भी व्यक्ति चाहे वह सम्बद्ध हो या असम्बद्ध से अपेक्षा की जाती है कि वे प्रकाशन की तिथि से सात दिवस के भीतर अपना मौखिक या लिखित बयान, अभिकथन अथवा उपलब्ध साक्ष्य किसी भी कार्य दिवस में गठित जांच समिति के समक्ष अथवा समिति में शामिल किसी भी अधिकारी के कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जांच निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से की जाएगी और प्राप्त तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस कदम से स्वास्थ्य सेवाओं में जवाबदेही और मरीजों के हितों की रक्षा की दिशा में ठोस संदेश गया है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें