नैनीताल – भवाली मार्ग पर खाई में गिरा स्कूटी सवार, रेस्क्यू चला

खबर शेयर करें -

नैनीताल, प्रेस 15 न्यूज। नैनीताल – भवाली मार्ग पर  स्कूटी सवार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। एसडीआरएफ, पुलिस और दमकल की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से युवक को रस्सियों व अन्य उपकरणों से बांधकर रेस्क्यू किया।

नैनीताल से भवाली मार्ग में पाइंस से कुछ आगे एक स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। स्कूटी सवार स्कूटी समेत खाई में जा गिरा। जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम लगभग 4 बजे आपदा नियंत्रण कक्ष को सूचना मिली की पाइंस के समीप एक स्कूटी सवार असंतुलित होकर गहरी खाई में गिर गया है।

Ad

सूचना के बाद नैनीताल पोस्ट से उप निरीक्षक मनीष भाकुनी के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम तत्काल घटनास्थल पहुंची। घटनास्थल में एसडीआरएफ ने जिला पुलिस और स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर रेस्क्यू अभियान चलाया।

रेस्क्यू टीम ने बमुश्किल खाई में गिरे स्कूटी सवार को निकाला। घायल की पहचान पंगोट निवासी 33 वर्षीय कमल सिंह के रूप में की गई है। टीम ने आवश्यक सुरक्षा उपकरणों की सहायता से घायल को खाई से सड़क तक पहुंचाया। घायल कमल को प्राथमिक उपचार देने के बाद बीड़ी पांडे जिला अस्पताल भेजा गया।

(नैनीताल से वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट ✍️)

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें