झपकी पड़ी भारी, ज्योलीकोट के पास कैंटर खाई में गिरा

खबर शेयर करें -

नैनीताल, प्रेस 15 न्यूज। हल्द्वानी- नैनीताल हाईवे पर ज्योलीकोट के समीप पहाड़ को ईंट ले जा रहा कैंटर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में चालक सकुशल बच गया।

ज्योलीकोट से कर्णप्रयाग जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग में वीरभट्टी नामक स्थान के समीप बनी छोटी पुलिया पर हल्द्वानी से पहाड़ की ओर ईंट लेकर जा रहा कैंटर संख्या यूके 04 सी.सी.0152 दुर्घटनाग्रस्त हो गया ।

Ad

जानकारी के अनुसार, बीती रात्रि करीब 11 बजे, कैंटर अनियंत्रित होकर 20 फीट गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना में चालक सकुशल बच गया। वाहन में चालक के अलावा कोई नहीं था। कैंटर गिरने का मुख्य कारण चालक को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है। चालक के घटनास्थल से चले जाने के कारण उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

(नैनीताल से वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट ✍️)

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें