चमोली में जलविद्युत परियोजना में बड़ा हादसा, सुरंग के भीतर ट्रालियों की टक्कर से 100 कर्मचारी घायल

खबर शेयर करें -

चमोली, प्रेस 15 न्यूज। चमोली जिले में अलकनंदा नदी पर टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (टीएचडीसी) की निर्माणाधीन विष्णुगाड़–पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना में मंगलवार रात बड़ा हादसा हो गया। परियोजना की सुरंग के भीतर कर्मचारियों और श्रमिकों के आवागमन में इस्तेमाल की जा रही दो ट्रालियां आपस में भिड़कर पलट गईं।

बताया जा रहा है कि ये ट्रालियां सुरंग के अंदर लोहे की पटरी पर संचालित होती हैं। हादसे के वक्त ट्राली में कुल 110 इंजीनियर, कर्मचारी और श्रमिक सवार थे, जो काम पूरा कर बाहर लौट रहे थे। इस दुर्घटना में 100 लोग घायल हो गए।

Ad

घायलों में से 42 को जिला अस्पताल गोपेश्वर और 17 को विवेकानंद अस्पताल पीपलकोटी में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। दो घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, घायलों में अधिकांश श्रमिक बिहार, ओडिशा और झारखंड के निवासी हैं। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह सामग्री ले जा रही ट्राली के ब्रेक फेल होना मानी जा रही है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें