नौकरी की कतार नहीं, कारोबार की तैयारी… लोहाघाट में 55 युवा सीख रहे सफल स्टार्टअप का मंत्र

खबर शेयर करें -

लोहाघाट, प्रेस 15 न्यूज। स्वामी विवेकानंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, लोहाघाट में उत्तराखंड सरकार की देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत सोमवार से तीन दिवसीय बूट कैंप का शुभारंभ हुआ।

15 जुलाई तक चलने वाले इस प्रशिक्षण शिविर में राजकीय महाविद्यालय बनबसा, पाटी, गिनाई गंगोली और लोहाघाट के कुल 55 छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं।

Ad

बूट कैंप के दौरान प्रतिभागियों को उद्यमी मानसिकता का विकास, नए बिजनेस आइडिया की पहचान, आइडिया वैलिडेशन, बाजार विश्लेषण, डिजाइन थिंकिंग और स्टार्टअप की बारीकियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

साथ ही विभिन्न गतिविधि आधारित सत्रों और खुले आसमान के नीचे आयोजित बोनफायर एक्टिविटी के माध्यम से नेतृत्व क्षमता, टीम वर्क, चुनौतियों से निपटने और परिस्थितियों के अनुरूप निर्णय लेने के कौशल भी विकसित किए जाएंगे।

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि राकेश उपाध्याय रहे, जबकि अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रेखा जोशी ने की। कार्यक्रम का संचालन एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया अहमदाबाद द्वारा किया जा रहा है।

प्रशिक्षण में एंटरप्रेन्योरशिप एक्सपर्ट डॉ. रजत शर्मा, प्रोजेक्ट ऑफिसर दिग्विजय सिंह (टिहरी) और महेंद्र रौतेला (अल्मोड़ा) विशेषज्ञ के रूप में मार्गदर्शन दे रहे हैं।

कार्यक्रम के सफल संचालन में महाविद्यालय के नोडल अधिकारी डॉ. किशोर चंद्र जोशी सहित डॉ. अभिषेक कुमार पंत, डॉ. ममता बिष्ट, डॉ. सीमा नेगी, डॉ. दिनेश राम, डॉ. दिनेश व्यास तथा विभिन्न महाविद्यालयों से आए नोडल अधिकारियों डॉ. राजीव सक्सैना, डॉ. कृष्णकांत मिश्रा और डॉ. शीतल आर्या का सहयोग रहा। कार्यक्रम में महाविद्यालय के पूर्व एवं वर्तमान छात्रसंघ पदाधिकारियों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।

(गणेश दत्त पांडेय, वरिष्ठ पत्रकार लोहाघाट से एक्सक्लूसिव रिपोर्ट ✍️) 

What’s your Reaction?
+1
2
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें