चंपावत जिले के 315 उपप्रधानों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

खबर शेयर करें -

चंपावत, प्रेस 15 न्यूज। त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था को मजबूती देने की दिशा में सोमवार को चंपावत जिले के चारों विकासखंडों में नवनिर्वाचित 315 उपप्रधानों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। समारोह में अधिकारियों ने नव निर्वाचित उपप्रधानों से ग्राम विकास और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

चंपावत विकासखंड में सर्वाधिक 113 उपप्रधानों को खंड विकास अधिकारी अशोक अधिकारी ने शपथ दिलाई। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

Ad

लोहाघाट विकासखंड में 67 उपप्रधानों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) जनार्दन ओली ने शपथ दिलाई। कार्यक्रम में बीपीडीओ मीरा बोहरा, रश्मि राणा, मोहित बोहरा और दिनेश बिष्ट भी उपस्थित रहे।

बाराकोट विकासखंड में 48 उपप्रधानों को एडीओ पंचायत भुवन पांडे ने शपथ दिलाई। इस दौरान बीपीडीओ ललित मोहन पांडे एवं अनिरुद्ध पुनेठा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

वहीं, पाटी विकासखंड में 87 उपप्रधानों ने बीडीओ मोनिका पाल के समक्ष पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। कार्यक्रम में ब्लॉक के सभी ग्राम पंचायत अधिकारी उपस्थित रहे और उन्होंने नव निर्वाचित उपप्रधानों को शुभकामनाएं दीं। जिले के सभी विकासखंडों में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुए।

(लोहाघाट से वरिष्ठ पत्रकार गणेश दत्त पांडेय की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट ✍️)

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

Ad

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें