
देहरादून, प्रेस 15 न्यूज। भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड ने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को तेज करते हुए प्रदेश की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए प्रभारियों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। यह सूची पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति के बाद जारी की गई है।
पार्टी के प्रदेश महामंत्री कुन्दन परिहार द्वारा जारी इस आधिकारिक सूची के अनुसार, राज्य के सभी 19 संगठनात्मक जिलों के अंतर्गत आने वाली विधानसभा सीटों पर पार्टी ने अनुभवी और समर्पित नेताओं को प्रभारियों की जिम्मेदारी सौंपी है।
घोषणा के तहत उत्तरकाशी जिले की पुरोला सीट से डॉ. मनवीर सिंह विघाणा, यमुनोत्री से जगत सिंह चौहान और गंगोत्री से जगमोहन चंद को प्रभारी बनाया गया है।
इसी प्रकार चमोली जिले की बद्रीनाथ सीट के लिए रामचंद्र गौड़, थराली के लिए विनोद नेगी और कर्णप्रयाग के लिए ऋषि प्रसाद सती को जिम्मेदारी दी गई है। रुद्रप्रयाग जिले की केदारनाथ सीट से वाचस्पति सेमवाल और रुद्रप्रयाग सीट से समीर मिश्रा को प्रभारी नियुक्त किया गया है।
टिहरी जिले की छह विधानसभा सीटों के लिए राजेंद्र जुयाल (घनसाली), चंद्र किशोर मैठाणी (देवप्रयाग), खेम सिंह चौहान (नरेन्द्रनगर), जोत सिंह बिष्ट (प्रतापनगर), सते सिंह राणा (टिहरी) और सीताराम भट्ट (धनौल्टी) को कमान सौंपी गई है।
देहरादून ग्रामीण जिले के अंतर्गत चकराता से बचन सिंह पंवार, विकासनगर से आशीष रावत और सहसपुर से श्रीमती मधु भट्ट को प्रभारी बनाया गया है।
वहीं, देहरादून महानगर की सीटों पर अरुण मित्तल (धर्मपुर), ओ.पी. कुलश्रेष्ठ (रायपुर), अभिषेक शाही (राजपुर रोड), भुवन विक्रम डबराल (देहरादून कैंट) और विनय गोयल (मसूरी) को जिम्मेदारी मिली है।
ऋषिकेश संगठनात्मक जिले के तहत डोईवाला से श्रीमती अनुराधा वालिया और ऋषिकेश से रविन्द्र वाल्मिकी प्रभारियों के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे।
हरिद्वार जिले की सीटों के लिए गोविन्द अग्रवाल (हरिद्वार), शोभाराम प्रजापति (रानीपुर), महेन्द्र काला (ज्वालापुर), नितिन गौतम (लक्सर) और विशाल गुप्ता (हरिद्वार ग्रामीण) को नियुक्त किया गया है।
रूड़की जिले में हरजीत सिंह (भगवानपुर), सुशील चौहान (झबरेड़ा), अजय टांक (पिरान कलियर), संदीप गोयल (रूड़की), डॉ. जयपाल चौहान (खानपुर) और श्यामवीर सैनी (मंगलौर) को जिम्मेदारी दी गई है।
पौड़ी जिले से मेहरबान सिंह रावत (पौड़ी), विजय कपरवाण (श्रीनगर) और दर्शन दानू (चौबट्टाखाल) प्रभारी बनाए गए हैं। कोटद्वार जिले के अंतर्गत गिरीश डोभाल (यमकेश्वर), सुमन कोटनाला (लैंसडाउन) और सुरेन्द्र मोघा (कोटद्वार) को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पिथौरागढ़ जिले में सुरेश जोशी (धारचूला), राजेन्द्र रावत (डीडीहाट), दीपक कार्की (पिथौरागढ़) और लोकेश भड़ (गंगोलीहाट) को प्रभारी बनाया गया है।
बागेश्वर जिले की कपकोट सीट से बसंत जोशी और बागेश्वर सीट से गोविन्द सिंह दानू प्रभारियों की सूची में शामिल हैं।
रानीखेत जिले के अंतर्गत रमेश बहुगुणा (द्वाराहाट), ललित लटवाल (सल्ट) और इन्द्र सिंह फर्स्वाण (रानीखेत) को जिम्मेदारी दी गई है। अल्मोड़ा जिले से दीप भगत (सोमेश्वर), देवेन्द्र सिंह ढैला (अल्मोड़ा) और ललित सिंह दोसाद (जागेश्वर) प्रभारी बनाए गए हैं। चम्पावत जिले में श्याम नारायण पाण्डे (लोहाघाट) और सुभाष बगौली (चम्पावत) को जिम्मेदारी मिली है।
नैनीताल जिले की विधानसभा सीटों के लिए कौस्तुभानंद जोशी (लालकुंआ), गोपाल रावत (भीमताल), रवि मोहन अग्रवाल (नैनीताल), कमल नयन जोशी (हल्द्वानी), अरविन्द पडियार (कालाढुंगी) और सचिन शाह (रामनगर) को प्रभारी नियुक्त किया गया है।
काशीपुर जिले के अंतर्गत गिरीश चन्द्र तिवारी (जसपुर), मनीष अग्रवाल (काशीपुर), राम महरोत्रा (बाजपुर) और सरदार मंजीत सिंह (गदरपुर) को कमान सौंपी गई है।
इसके अलावा ऊधमसिंह नगर जिले से दान सिंह रावत (रुद्रपुर), अनिल चौहान (किच्छा), विजय मण्डल (सितारगंज), दीपक मेहरा (नानकमत्ता) और रामपाल (खटीमा) को आगामी चुनाव के लिए विधानसभा प्रभारी घोषित किया गया है।













