गैरसैंण में एक सितंबर को राजनीतिक झंडों पर प्रतिबंध, पहाड़ बचाने आएं राजनीति करने नहीं

खबर शेयर करें -

गैरसैंण, प्रेस 15 न्यूज। मूल निवास, भू-कानून समन्वय संघर्ष समिति की विभिन्न संगठनों के साथ हुई बैठक में सर्वसहमति से निर्णय लिया गया कि 01 सितंबर को गैरसैंण में होने जा रही स्वाभिमान महारैली में राजनीतिक दलों के बैनर-झंडों पर पूर्णतया पाबंदी रहेगी। समिति की ओर से सभी राजनीतिक दलों से कहा गया है कि महारैली में आम जनता की तरह समर्थन में आएं।

यह भी देखें:

मूल निवास, भू-कानून समन्वय संघर्ष समिति के संयोजक मोहित डिमरी ने कहा कि व्यापार सभाओं, महिला मंगल दलों, राज्य आंदोलनकारी संगठन, छात्र संगठनों, पंचायत जनप्रतिनिधि संगठन, पूर्व सैनिक संगठन एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ बैठक के बाद निर्णय लिया गया है कि महारैली में राजनीतिक दलों के झंडों और बैनरों पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा। कोई भी राजनैतिक पार्टी इस निर्णय का उल्लंघन करता है तो इसकी जिम्मेदारी स्वयं उस पार्टी की होगी।

यह भी पढ़ें: एक सितंबर को मूल निवास और भू कानून की रैली में आप गैरसैंण आ रहे हैं ना?

मोहित डिमरी ने कहा कि यह आंदोलन किसी राजनीतिक पार्टी का आंदोलन नहीं है। यह जनता का आंदोलन है। महिलाओं, युवाओं और पूर्व सैनिकों का आंदोलन है। हमारी पहचान, संस्कृति, संसाधन और भावी पीढ़ी का भविष्य बचाने का आंदोलन है। कुछ विघटनकारी ताकतें इस आंदोलन को कमजोर करने की साज़िश कर रही हैं। तमाम तरह के षड्यंत्र कर जनता के बीच भ्रम फैलाया जा रहा है। उनके मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे। जनता जानती है कि आंदोलन कर रहे लोग किसी राजनीतिक दल से संबंध नहीं रखते हैं।

यह भी पढ़ें : 01 सितम्बर को मूल निवास, स्थायी राजधानी और भू-कानून के लिए गैरसैंण में महारैली, तैयारियां जोरों पर

उन्होंने कहा कि आंदोलन में सभी राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों का स्वागत है। राजनीतिक दलों को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर आंदोलन में भागीदारी निभानी चाहिए। भाजपा, कांग्रेस और यूकेडी का कोई बड़ा नेता महारैली में आता है तो उसे जनता के तीखें सवालों का भी जवाब देना होगा। जैसे, 24 वर्षो में आपने मूल निवास, भू-कानून और स्थायी राजधानी गैरसैंण जैसे गंभीर विषयों पर क्या किया और इतने सालों तक जनता को क्यों बेवकूफ बनाया गया ?

महारैली में राजनीतिक दलों के झंडों और बैनरों पर पूर्णतया प्रतिबंध पर सहमति जताते विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग।

उन्होंने बताया कि स्वाभिमान महारैली रामलीला परिसर मुख्य बाजार गैरसैंण से शुरू होकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए वापस रामलीला परिसर में समाप्त होगी। उन्होंने आम जनता से 01 सितंबर को भारी से भारी संख्या में गैरसैंण पहुँचने का आह्वान किया है।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
2
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें