पर्यटन, स्वरोजगार और नवाचार… सीडीओ अरविंद कुमार पांडेय के कामों से प्रभावित हुए राज्यपाल

खबर शेयर करें -

नैनीताल, प्रेस 15 न्यूज। नैनीताल में विकास, पर्यटन और स्वरोजगार को नई दिशा देने वाले मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडेय की कार्यशैली को अब राजभवन स्तर पर भी सराहना मिलने लगी है।

जनपद में झीलों के संरक्षण से लेकर महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों को बाजार से जोड़ने और युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने तक, सीडीओ के नेतृत्व में कई नवाचार धरातल पर दिखाई दे रहे हैं।

Ad

मंगलवार को लोक भवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह ने भी नैनीताल में चल रहे विकास कार्यों और पर्यटन गतिविधियों की जानकारी लेते हुए इन प्रयासों की सराहना की।

लोक भवन में आयोजित शिष्टाचार भेंट के दौरान मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल अरविंद कुमार पांडेय ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट (सेनि) जनरल गुरमीत सिंह को जनपद में संचालित विकास कार्यों, पर्यटन गतिविधियों और नवाचारों की विस्तृत जानकारी दी।

सीडीओ अरविंद कुमार पांडे ने बताया कि नैनीताल की पहचान उसकी झीलें हैं, जिनके सौंदर्यीकरण और स्वच्छता को प्राथमिकता देते हुए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इसके साथ ही स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए स्थानीय होटल व्यवसायियों के साथ समन्वय स्थापित कर मार्केट लिंकेज विकसित किए गए हैं।

उन्होंने जानकारी दी कि युवाओं को स्वरोजगार और कौशल विकास से जोड़ने के लिए विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। वहीं जनपद में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से होम स्टे योजना को प्रोत्साहित किया जा रहा है, जबकि मानकों के विपरीत संचालित होम स्टे के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जा रही है।

राज्यपाल ने कहा कि नैनीताल में नए पर्यटन स्थलों का विकास किया जाए और पर्यटकों को अधिक समय तक आकर्षित रखने के लिए नई गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाए। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की बेहतर पैकेजिंग, ब्रांडिंग और डिजिटल मार्केटिंग पर विशेष ध्यान देने की बात कही, ताकि स्थानीय उत्पादों को व्यापक बाजार मिल सके।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें