धारी और रामगढ़ ब्लॉक में आदमखोर वन्यजीवों का खतरा, डीएम ने दुग्ध उत्पादकों का समय बदला

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। नैनीताल जिले के पर्वतीय क्षेत्रों में आदमखोर वन्यजीवों की बढ़ती सक्रियता को देखते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने तहसील धारी और रामगढ़ क्षेत्र के दुग्ध संग्रह केंद्रों पर दूध पहुंचाने के समय में परिवर्तन के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी ने आदेशित किया है कि अब दुग्ध उत्पादक प्रातः 6 से 7 बजे के स्थान पर प्रातः 7 से 8 बजे के बीच दूध दुग्ध संग्रह केंद्रों तक पहुंचाएंगे। यह निर्णय पर्वतीय क्षेत्रों में आदमखोर वन्यजीवों की सक्रियता के चलते ग्रामीणों की जान-माल की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

Ad

जिलाधिकारी ने महाप्रबंधक दुग्ध संघ, लालकुआं को निर्देश दिए हैं कि इस परिवर्तन की सूचना सभी संबंधित दुग्ध समितियों, दुग्ध संग्रह केंद्र प्रभारियों एवं दुग्ध उत्पादकों को लिखित एवं मौखिक माध्यम से तत्काल और प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराई जाए।

इसके साथ ही जिलाधिकारी ने स्थानीय प्रशासन, वन विभाग एवं दुग्ध समितियों के बीच समन्वय स्थापित करते हुए अतिरिक्त सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि यह व्यवस्था आगामी आदेशों तक प्रभावी रहेगी तथा महाप्रबंधक दुग्ध संघ को निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें