बाजार सोया रहा, चोर जागता रहा! भीमताल में माल चोरी, वीडियो वायरल

खबर शेयर करें -

भीमताल, प्रेस 15 न्यूज। भीमताल में बेखौफ चोरों के हौसले एक बार फिर सामने आए हैं। मल्लीताल बाजार में ट्रांसपोर्ट से आया व्यापारी का माल तड़के सवेरे चोरी हो गया। घटना का खुलासा सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद हुआ, जिसके आधार पर पीड़ित व्यापारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, मल्लीताल बाजार स्थित एक दुकान के आगे ट्रांसपोर्ट के माध्यम से एलईडी टीवी सहित अन्य सामान पहुंचाया गया था। दुकान बंद होने के कारण ट्रांसपोर्टर ने सामान दुकान के बाहर ही रख दिया और आगे निकल गया।

Ad

आमतौर पर व्यापारी आढ़ती को फोन पर ऑर्डर देते हैं और ट्रांसपोर्ट के जरिए सुबह या दोपहर में माल दुकान तक पहुंचा दिया जाता है। कई बार दुकान बंद होने की स्थिति में सामान बाहर ही रख दिया जाता है।

आज सुबह भी यही प्रक्रिया अपनाई गई, लेकिन दुकान के बाहर रखा सामान चोर की नजर में आ गया। जब दुकानदार ने दुकान खोली तो उसे मंगाया गया सामान नहीं मिला। आढ़ती से संपर्क करने पर पता चला कि सामान तो सुबह ही दुकान के बाहर रख दिया गया था।

चोरी की आशंका के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। फुटेज में सुबह करीब 7 बजे सफेद स्वेटशर्ट पहने एक व्यक्ति सामान के आसपास मंडराता दिखाई दिया। कुछ ही देर में वह व्यक्ति सामान को एक पोटली में भरकर मौके से चलता बना।

घटना के बाद व्यापारियों ने आरोपी के सड़क से गुजरते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए और पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

(वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट ✍️)

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
+1
1

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें