प्रतिभा किसी परिचय की मोहताज नहीं: किमतोली के होनहारों ने ब्लॉक स्तर पर लहराया परचम

खबर शेयर करें -

किमतोली (लोहाघाट), प्रेस 15 न्यूज। विकासखंड स्तरीय सामाजिक विज्ञान प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज किमतोली के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

सामाजिक विज्ञान महोत्सव के अंतर्गत आयोजित भाषण प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्रा हर्षिता पांडे ने खंड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि क्विज प्रतियोगिता में विराट अधिकारी ने तृतीय स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी की लहर है।

Ad

ब्लॉक समन्वयक महरोज मियां के दिशा-निर्देशन में आयोजित विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की सफलता को उनकी मेहनत, लगन और शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन का परिणाम माना जा रहा है।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय परिवार की ओर से दोनों प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य मुरली मनोहर आर्य के दिशा-निर्देशन में आयोजित सम्मान कार्यक्रम में शिक्षकों ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर शिक्षक अभिभावक संघ के अध्यक्ष श्री माधो सिंह अधिकारी ने विद्यार्थियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यालय के गुरुजनों के सामूहिक प्रयासों की तहे दिल से सराहना की।

उन्होंने कहा कि शिक्षकों की मेहनत, समर्पण, आपसी सहयोग और विद्यार्थियों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण ही ऐसी उपलब्धियों का आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी प्रकार मेहनत कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

सम्मान कार्यक्रम में कैलाश गिरी, सतीश जोशी, भगवती प्रसाद, सुनील भट्ट, धीरज मेहरा, दिनेश जोशी, योगेश चौबे, पुष्कर राम, सीमा पांडे, इंदु जोशी, सोनिका मेलकानी, प्रकाश कुमार, भूपेंद्र ताऊजी, संतोष सर, नवीन भट्ट, आशा राय सहित विद्यालय के गुरुजनों ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद प्रदान किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।

विद्यालय परिवार ने कहा कि विद्यार्थियों की ऐसी उपलब्धियाँ न केवल विद्यालय की प्रतिष्ठा बढ़ाती हैं, बल्कि अन्य छात्र-छात्राओं को भी शैक्षिक एवं बौद्धिक प्रतियोगिताओं में भाग लेने और अपनी प्रतिभा निखारने के लिए प्रेरित करती हैं।

राजकीय इंटर कॉलेज किमतोली की इस सफलता से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। विद्यार्थियों की उपलब्धि और शिक्षकों के सामूहिक प्रयासों की सराहना करते हुए विद्यालय परिवार ने भविष्य में भी उत्कृष्ट शैक्षिक परिणामों की उम्मीद जताई।

(लोहाघाट से वरिष्ठ पत्रकार गणेश दत्त पांडेय की रिपोर्ट ✍️)

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

Ad

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें