जो दूसरों की प्यास बुझाए, वही दिलों पर राज करता है… गुंजन तिवारी की एक और जनसेवा ने जीता कोटाबाग का दिल

खबर शेयर करें -

कोटाबाग/ कालाढूंगी , प्रेस 15 न्यूज। न नाम की चाह, न शोहरत का शोर, किसी की दुआ ही उनकी सबसे बड़ी दौलत है। जो मुस्कान बांटते हैं हर गली और हर गांव में, वही इंसान समाज की सबसे बड़ी ताकत है।

समाज में कुछ लोग केवल बातें करते हैं, जबकि कुछ अपने कार्यों से लोगों के दिलों में जगह बना लेते हैं। पुष्पा मेमोरियल फाउंडेशन के ट्रस्टी और समाजसेवी गुंजन तिवारी उन चुनिंदा समाजसेवियों में शामिल हैं, जिनकी पहचान लगातार जनहित के कार्यों से बन रही है।

Ad

शिक्षा, स्वास्थ्य, युवाओं को स्वरोजगार, खेलों के माध्यम से नशामुक्ति और गांव-गांव बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के उनके प्रयास आज कालाढूंगी विधानसभा के हजारों लोगों के लिए उम्मीद की एक नई किरण बन चुके हैं।

इसी सेवा अभियान को आगे बढ़ाते हुए गुंजन तिवारी ने पुष्पा मेमोरियल फाउंडेशन के माध्यम से कोटाबाग व्यापार मंडल को दो अत्याधुनिक वाटर कूलर भेंट किए।

इनमें एक झुला बाज़ार मार्केट और दूसरा कोटाबाग मुख्य बाजार में स्थापित किया गया है। अब यहां आने वाले राहगीरों, व्यापारियों और स्थानीय लोगों को गर्मी के दिनों में स्वच्छ और ठंडा पेयजल सहजता से उपलब्ध होगा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि गुंजन तिवारी का यह प्रयास केवल दो वाटर कूलर लगाने भर का नहीं, बल्कि समाज के प्रति उनकी संवेदनशील सोच का प्रतीक है। यही कारण है कि उनके हर सामाजिक अभियान को लोगों का भरपूर सहयोग और सम्मान मिल रहा है।

गुंजन तिवारी लंबे समय से पुष्पा मेमोरियल फाउंडेशन के माध्यम से युवाओं को ब्याजमुक्त ऋण देकर स्वरोजगार की राह दिखा रहे हैं।

स्कूलों में बच्चों की जरूरतों को पूरा करने, ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने, खेलों के जरिए युवाओं को नशे से दूर रखने और सनातन संस्कृति से जोड़कर सकारात्मक जीवन मूल्यों की प्रेरणा देने जैसे अनेक कार्य लगातार किए जा रहे हैं। उनके इन प्रयासों ने उन्हें कालाढूंगी विधानसभा में जनसेवा का एक भरोसेमंद चेहरा बना दिया है।

कार्यक्रम में व्यापार मंडल कोटाबाग के अध्यक्ष नवीन पांडेय, उपाध्यक्ष कमल बुधलाकोटी, सचिव त्रिवेणी जोशी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मुकेश वर्मा, पूर्व जिला कार्यकारिणी सदस्य नैनीताल घनानंद सट्टा, छात्रसंघ अध्यक्ष दीपक जोशी, छात्रसंघ उपाध्यक्ष सचिन बधानी, पूर्व ग्राम प्रधान धमोला चंद्र प्रकाश बुढ़लाकोटी, गिरीश पढ़ालनी सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, व्यापारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने गुंजन तिवारी एवं पुष्पा मेमोरियल फाउंडेशन की इस जनहितैषी पहल की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

आज जब समाज अक्सर उम्मीद तलाशता है, ऐसे समय में छोटे-छोटे जनहित के कार्य ही लोगों के दिलों में बड़ा विश्वास जगाते हैं। कोटाबाग में लगी ये दो वाटर कूलर मशीनें सिर्फ ठंडा पानी नहीं देंगी, बल्कि यह भी याद दिलाती रहेंगी कि सेवा का असली अर्थ है, बिना किसी अपेक्षा के लोगों की जरूरत के समय उनके साथ खड़ा होना।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
2
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें