नेपाल से सटे लोहाघाट के डूंगरा बोरा में 6 अगस्त को जन सुविधा शिविर, ग्रामीणों से पहुंचने की अपील

खबर शेयर करें -

लोहाघाट, प्रेस 15 न्यूज। सीमांत क्षेत्रों के लोगों को सरकारी सेवाएं उनके गांव तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन 6 अगस्त को नेपाल सीमा से सटे डूंगरा बोरा गांव में विशाल बहुउद्देशीय जन सुविधा शिविर आयोजित करेगा। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को जिला और तहसील मुख्यालय के चक्कर लगाने से बचाते हुए समय और धन दोनों की बचत करना है।

मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती ने बताया कि शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी तथा पात्र लोगों को विभागीय सेवाओं और सामग्री का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा।

Ad

इसके साथ ही निशुल्क स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित होगा, जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण और परामर्श दिया जाएगा। उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों से शिविर में पहुंचकर सरकारी योजनाओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की।

(लोहाघाट से वरिष्ठ पत्रकार गणेश दत्त पांडेय की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट ✍️)

What’s your Reaction?
+1
1
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0

Ad

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें