दिल्ली में प्रदर्शन, उत्तराखंड के थाने में शिकायत, राहुल गांधी समेत तीन सांसदों पर क्यों मचा बवाल?

खबर शेयर करें -

देवीधुरा (लोहाघाट), प्रेस 15 न्यूज। आखिर संसद परिसर में ऐसा क्या हुआ, जिसे लेकर उत्तराखंड में पुलिस से एफआईआर की मांग उठी? संसद भवन परिसर में सनातन धर्म से जुड़े कथित अपमानजनक प्रदर्शन को लेकर देवीधुरा में पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई है।

प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता राजेश बिष्ट ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, फैजाबाद (अयोध्या) के सांसद अवधेश प्रसाद और पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के खिलाफ पाटी थाना की देवीधूरा रिपोर्टिंग चौकी में छह पृष्ठों का शिकायती पत्र सौंपते हुए एफआईआर दर्ज करने की मांग की।

Ad

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि संसद परिसर में हुए कथित प्रदर्शन से सनातन धर्म और सनातनियों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। थाना प्रभारी आरसी बेलवाल ने बताया कि मामले की जांच चौकी प्रभारी दिनेश भट्ट को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस संबंध में कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।

राजेश बिष्ट ने कहा कि राजनीतिक स्वार्थ के लिए किसी भी धर्म या समुदाय की भावनाओं को आहत करना उचित नहीं है और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। बताया जा रहा है कि इस मुद्दे को लेकर उत्तराखंड में पुलिस के समक्ष दर्ज कराई गई यह शुरुआती शिकायतों में से एक है।

(लोहाघाट से वरिष्ठ पत्रकार गणेश दत्त पांडेय की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट ✍️)

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
+1
0

Ad

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें