प्रो. डॉ. राकेश चन्द्र रयाल को “Best Media Educator of Digital Journalism” का राष्ट्रीय सम्मान

खबर शेयर करें -

नई दिल्ली/हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में शिक्षा और शोध को नई दिशा देने वाले प्रो. डॉ. राकेश चन्द्र रयाल को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि मिली है। Media Federation of India द्वारा आयोजित 20th Media Excellence Awards 2026 में उन्हें “Best Media Educator of Digital Journalism” सम्मान से नवाजा गया।

यह प्रतिष्ठित पुरस्कार डिजिटल पत्रकारिता, सांस्कृतिक संचार (Cultural Communication) और डिजिटल संचार (Digital Communication) के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट अकादमिक एवं व्यावहारिक योगदान के लिए प्रदान किया गया।

Ad

यह गरिमामय समारोह नई दिल्ली स्थित पी.एल.बी. ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ, जिसमें देशभर से मीडिया शिक्षाविद, वरिष्ठ पत्रकार, जनसंपर्क विशेषज्ञ और संचार जगत के प्रतिष्ठित व्यक्तित्व शामिल हुए। Media Federation of India द्वारा जारी आधिकारिक आमंत्रण पत्र में प्रो. रयाल के मीडिया शिक्षा और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों की विशेष रूप से सराहना की गई।

प्रो. डॉ. राकेश चन्द्र रयाल वर्तमान में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी में निदेशक, पत्रकारिता एवं मीडिया अध्ययन के पद पर कार्यरत हैं। अपने शिक्षण, शोध और अकादमिक नेतृत्व के दौरान उन्होंने डिजिटल तकनीक के साथ सांस्कृतिक मूल्यों के समन्वय को केंद्र में रखा है।

भारतीय संस्कृति, लोक परंपराओं और सामाजिक सरोकारों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उनके प्रयासों को अकादमिक जगत में विशेष पहचान मिली है। उनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने डिजिटल पत्रकारिता, न्यू मीडिया और सांस्कृतिक अध्ययन के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण शोध और सृजनात्मक कार्य किए हैं।

सम्मान प्राप्त करने के बाद प्रो. रयाल ने कहा कि यह पुरस्कार केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि मीडिया शिक्षा से जुड़े सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों के सामूहिक प्रयासों की स्वीकृति है। उन्होंने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में सांस्कृतिक संचार को तकनीकी नवाचार से जोड़ना समय की आवश्यकता है, ताकि समाज में सकारात्मक, जिम्मेदार और सार्थक संवाद स्थापित किया जा सके।

उन्होंने इस सम्मान के लिए Media Federation of India का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि उन्हें मीडिया शिक्षा और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में और अधिक समर्पण व नवाचार के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगी।

इस सम्मान पर शैक्षणिक और मीडिया जगत में हर्ष का माहौल है। शिक्षाविदों, पत्रकारों और छात्रों ने प्रो. रयाल को शुभकामनाएं देते हुए इसे न केवल उनकी व्यक्तिगत सफलता, बल्कि उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय और पत्रकारिता एवं जनसंचार की संपूर्ण अकादमिक समुदाय के लिए गौरव का क्षण बताया है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें