गर्व: जिस उपलब्धि का हर शोधार्थी देखता है सपना, उसे हासिल कर दिखाया चम्पावत के लाल ने

खबर शेयर करें -

लोहाघाट, प्रेस 15 न्यूज।  किसी छोटे से पहाड़ी क्षेत्र से निकलकर शिक्षा के ऊंचे मुकाम तक पहुंचना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। दिगालीचौड़ के युवा शिक्षाविद डॉ. रवि शंकर जोशी ने मेहनत, लगन और निरंतर अध्ययन के दम पर पीएचडी की मौखिकी परीक्षा सफलतापूर्वक पूरी कर यह साबित किया है कि मंजिल कितनी भी कठिन क्यों न हो, दृढ़ संकल्प और ज्ञान की ताकत से उसे हासिल किया जा सकता है। उनकी यह सफलता न केवल चम्पावत के लिए गर्व का विषय है, बल्कि सीमांत क्षेत्र के उन युवाओं के लिए भी प्रेरणा है, जो बड़े सपने देखते हैं और उन्हें पूरा करने का हौसला रखते हैं।

सीमांत क्षेत्र दिगालीचौड़ के युवा शिक्षाविद एवं चम्पावत परिसर के प्राध्यापक डॉ. रवि शंकर जोशी ने पीएचडी की मौखिकी परीक्षा (वाइवा) सफलतापूर्वक पूर्ण कर शिक्षा जगत में एक और उपलब्धि अपने नाम की है।

Ad

उनका शोध वरिष्ठ माध्यमिक विद्यार्थियों की करियर आकांक्षा, आत्म-प्रभावकारिता एवं सामाजिक-आर्थिक स्तर के संबंधों पर आधारित है, जिसे शिक्षा और करियर मार्गदर्शन के क्षेत्र में उपयोगी माना जा रहा है।

डॉ. जोशी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों, परिवार तथा बड़े भाई एवं समाजसेवी दीपक जोशी के सहयोग और मार्गदर्शन को दिया। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्रभर में हर्ष का माहौल है।

(लोहाघाट से वरिष्ठ पत्रकार गणेश दत्त पांडेय की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट ✍️)

What’s your Reaction?
+1
0
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0

Ad

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें