4 अक्टूबर को टनकपुर में प्रस्तावित उत्तराखंड कैबिनेट बैठक को लेकर तैयारियां तेज

खबर शेयर करें -

चंपावत, प्रेस 15 न्यूज। टनकपुर में 4 अक्टूबर को प्रस्तावित उत्तराखंड कैबिनेट बैठक को लेकर प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। हालांकि शासन की ओर से अभी आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है, लेकिन संभावित आयोजन को देखते हुए व्यवस्थाएं शुरू कर दी गई हैं।

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने अधिकारियों के साथ एनएचपीसी परिसर और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए सभी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए। मौसम को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्थाएं रखने पर भी जोर दिया गया है।

Ad

टनकपुर-बनबसा क्षेत्र के गेस्ट हाउसों की व्यवस्थाएं भी प्रशासन ने अपने स्तर पर सुनिश्चित की हैं। एनएचपीसी परिसर और गेस्ट हाउस को भी संभावित आयोजन के अनुरूप तैयार किया जा रहा है। नगर पालिका की ओर से सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है।

इधर, पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी है। एसपी रेखा यादव के निर्देश पर परिसर की सुरक्षा समीक्षा की गई है। सीओ निहारिका सेमवाल के नेतृत्व में पुलिस और खुफिया तंत्र निगरानी में जुटा है। कार्यक्रम की आधिकारिक पुष्टि के बाद सुरक्षा कर्मियों को विस्तृत ब्रीफिंग दी जाएगी।

4 अक्टूबर को मातृ नवमी, बैठक की तारीख पर संशय

प्रस्तावित बैठक की तारीख 4 अक्टूबर बताई जा रही है, जबकि इसी दिन मातृ नवमी है। शासन से आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं होने के कारण बैठक की तारीख में बदलाव की संभावना भी बनी हुई है।

(लोहाघाट से वरिष्ठ पत्रकार गणेश दत्त पांडेय की रिपोर्ट ✍️)

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

Ad

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें