यूओयू हल्द्वानी में 17 फरवरी से पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (यूओयू), हल्द्वानी में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के निर्देशानुसार राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के माध्यम से राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (एनईटी) आधारित पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू हो रही है। 17 फरवरी, 2026 से मार्च, 2026 के दूसरे सप्ताह तक ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। काउंसलिंग की तिथियाँ विषय विशेषज्ञों की उपलब्धता अनुसार निर्धारित की जाएंगी। एनईटी स्कोरधारी (नेट विद जेआरएफ, नेट विद एलएस, नेट फॉर पीएचडी एडमिशन) मास्टर डिग्री वाले अभ्यर्थी पात्र होंगे।

यह प्रक्रिया यूजीसी के नवीन दिशानिर्देशों के अनुरूप पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण प्रवेश सुनिश्चित करेगी। इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण कर आवेदन कर सकते हैं।

Ad

यह जानकारी विश्वविद्यालय के शोध एवं नवाचार निदेशालय के निदेशक प्रो. गिरिजा पाण्डेय ने दी।

 

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें