नैनीताल: विंटर कार्निवाल में बदइंतजामी, हंगामे के भेंट चढ़ा पंजाबी गायक परमिश वर्मा का शो

खबर शेयर करें -

नैनीताल , प्रेस 15 न्यूज। नैनीताल में विंटर कार्निवल के पहले दिन पुलिस प्रशासन के लचर इंतजामों और कार्यशैली के चलते पंजाबी गायक परमिश वर्मा के कार्यक्रम में हंगामा हो गया। परमिश को आधे कार्यक्रम से ही पुलिस स्टेज से ले गई।

नैनीताल में मंगलवार से विंटर कार्निवाल की शुरुवात हुई। उद्घाटन के बाद पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और सांसद अजय भट्ट, विधायक सरिता आर्या, पालिकाध्यक्ष सरस्वती खेतवाल कार्यक्रम को कुछ देर देखने के बाद रवाना हो गए।

Ad

स्टेज में जाने माने पंजाबी गायक परमिश वर्मा का मेन शो शुरू होते ही युवाओं ने हंगामा काट दिया। हंगामा देख पहले परमिश शर्मा ने हंगामा कर स्टेज के सामने आए दर्शकों से पीछे लौटने को कहा।

इसके बाद सीओ राकेश सेमवाल और एडीएम विवेक राय को मंच तक पहुंची भीड़ से पीछे हटने की गुजारिश करनी पड़ी। कहा गया कि वो बैरिकेडिंग के पीछे जाएं, नहीं तो कार्यक्रम को निरस्त कर दिया जाएगा। अति उत्साहित युवा दर्शकों को जमीन पर बैठाकर हंगामे पर नियंत्रण करने का प्रयत्न किया गया।

भारी पुलिस बल स्टेज के आसपास जमा हो गया। अन्त में छात्र संघ के पदाधिकारियों और स्थानीय युवाओं ने स्थिति को संभालने का प्रयास किया लेकिन वो भी फेल हो गए। लगभग दस बजे स्टेज में आए परमिश ने आते ही समा बांध दिया। हंगामा बढ़ने पर परमिश को 10:52 स्टेज से जबरन ले जाया गया।

इस मौके पर आयुक्त दीपक रावत, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, एसपी जगदीश चंद्रा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

(नैनीताल से वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट)

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें