नैनीताल: गरमपानी की लापता युवती यूपी के बिजनौर में मिली, आरोपी जेल में

खबर शेयर करें -

भवाली, प्रेस 15 न्यूज। नैनीताल जिले के गरमपानी से अपहृत 19 वर्षीय युवती को शिकायत के चंद घंटों बाद पुलिस यूपी के बिजनौर से बरामद कर लाई। परिजनों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं की शिकायत पर आरोपी के ऊपर अपहरण और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हुआ है।

भवाली कोतवाली के अंतर्गत आने वाले गरमपानी की 19 वर्षीय युवती को वहीं बार्बर का काम करने वाला युवक बहला फुसलाकर ले गया था। इसकी शिकायत परिजनों ने भाजपा कार्यकर्ता के साथ मिलकर रविवार को कोतवाल प्रकाश मेहरा से की।

Ad

उन्होंने, लड़की की गुमशुदगी के बारे में बताया तो पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दो टीमें तलाशने में लगा दी। पुलिस ने आज युवती को बिजनौर से सकुशल बरामद कर लिया। मामले में आरोपी सुहैल को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सुहैल के खिलाफ अपहरण और बलात्कार की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

महिला मोर्चा की निवर्तमान महामंत्री भावना मेहरा ने कहा कि बाहरी प्रदेशों से आए लोग स्थानीय बच्चियों को बरगलाने का काम कर रहे हैं, ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई के साथ उनके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जानी चाहिए।

कोतवाल प्रकाश सिंह मेहरा ने बताया कि गरमपानी निवासी लड़की के पिता की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया। आरोपी युवक को दिल्ली–बिजनौर बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आरोपी के खिलाफ अपहरण और बलात्कार की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। रविवार को मेडिकल के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने त्वरित कार्रवाई और लड़की की सकुशल बरामदगी पर पुलिस टीम को सम्मानित किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष हिमांशु बिष्ट, भाजपा नेता प्रकाश आर्या, शिवांशु जोशी, व्यापार मंडल अध्यक्ष कंचन साह, उपाध्यक्ष शुभम कुमार, युवा मोर्चा अध्यक्ष आदित्य बोरा, आशुतोष चंदोला, सलड़ी व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष सिंह, वैभव आनंद, अशोक कुमार, मनोज कनवाल सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

विधायक सरिता आर्या ने कहा कि क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। उन्होंने कोतवाल से बात कर मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए और कहा कि क्षेत्र में रह रहे ऐसे संदिग्ध बाहरी लोगों को तत्काल चिन्हित कर उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए।

(वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट)

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
5

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें