देशभक्ति के रंग में रंगा लिटिल फ्लावर स्कूल, नन्हे सितारों ने किया तिरंगे को नमन

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। आजादी के 80वें वर्ष के गौरवपूर्ण अवसर पर लिटिल फ्लावर स्कूल का पूरा परिसर देशभक्ति की भावना से सराबोर नजर आया। तिरंगे की शान, राष्ट्रगान की गूंज और विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को यादगार बना दिया। नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों से लेकर शिक्षकों तक हर कोई देशप्रेम के रंग में रंगा दिखाई दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या शांति जीना ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया। इसके बाद विद्यालय परिवार ने राष्ट्रगान गाकर देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया।

Ad

समारोह में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, प्रभावशाली भाषण और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना को और प्रबल कर दिया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्या शांति जीना ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने कर्तव्यों को ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने का संकल्प लिया। समारोह के दौरान पूरा विद्यालय परिसर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से गूंज उठा।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0

Ad

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें