सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी से मिले चंपावत के पत्रकार, सुविधाओं और मान्यता का मुद्दा उठाया

खबर शेयर करें -

चंपावत, प्रेस 15 न्यूज। बनबसा में आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में शामिल होने पहुंचे सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी से चंपावत के पत्रकारों ने मुलाकात की। जिला पत्रकार संगठन की ओर से उनका भावपूर्ण स्वागत किया गया।

पत्रकारों ने सूचना महानिदेशालय स्तर पर पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए जिले की लंबित समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।

Ad

पत्रकारों ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में पत्रकारिता करना मैदानी क्षेत्रों की तुलना में अधिक चुनौतीपूर्ण है। दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचकर वास्तविक स्थिति को सामने लाने में पत्रकारों को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसके बावजूद जिले के पत्रकार लगातार जनसमस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

इस दौरान जिले में पत्रकारों की मान्यता का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। पत्रकार संगठन ने बताया कि वर्तमान में चंपावत जिले में केवल तीन पत्रकार मान्यता प्राप्त हैं, जबकि एक दर्जन से अधिक पत्रकार मान्यता की प्रक्रिया में हैं। उन्होंने लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण करने की मांग की।

पत्रकारों ने विज्ञापन की दरों में बढ़ोतरी, अंतर जिला विकास कार्यों के भ्रमण की सुविधा, जिला स्तर पर स्थायी पहचान पत्र, निशुल्क चिकित्सा सुविधा तथा जिला मुख्यालय में प्रेस क्लब और पत्रकारों के लिए आवास की व्यवस्था की मांग भी रखी।

सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने पत्रकारों की सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके हित में आवश्यक स्तर पर विचार कर सकारात्मक निर्णय लेने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि चंपावत के पत्रकार अपने पत्रकारिता दायित्वों के साथ जिले के विकास को लेकर भी सकारात्मक सोच रखते हैं।

स्वागत करने वालों में जिला पत्रकार संगठन अध्यक्ष चंद्र बल्लभ ओली, वरिष्ठ पत्रकार गणेश दत्त पांडे, जया पुनेठा, पंकज पाठक, सतीश जोशी, लक्ष्मण बिष्ट, बसंत जोशी, विनोद चतुर्वेदी, गिरीश बिष्ट, राजीव मुरारी, बाबूलाल यादव, दीपक फुलेरा, दीपक धामी, सुरेश उप्रेती, विनोद काला, नबी अंसारी, शुभम गौड़, राजीव गुप्ता, कुंदन बिष्ट, सूरी पंत, पुष्कर मेहर, विनोद पाल, हरीश पांडे, रविंद्र धामी, राजीव मनराल, राजेश देउपा सहित प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार मौजूद रहे।

(लोहाघाट से वरिष्ठ पत्रकार गणेश दत्त पांडेय की रिपोर्ट ✍️)

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

Ad

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें