
हरिद्वार, प्रेस 15 न्यूज। समझ नहीं आता आखिर हराम की दौलत कमाकर सरकारी विभागों में तैनात अधिकारी कर्मचारी कौन सा सुख पाते हैं? आखिर क्यों अच्छीखासी जनता के टैक्स से पाई तनख्वाह भी इनका पेट और परिवार नहीं पाल पा रही है?
हरिद्वार में ऐसे ही भ्रष्ट खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) बृजपाल सिंह राठौड़ और उसका सहयोगी बिचौलिया मंगोलपुर के सरकारी स्कूल का प्रभारी प्रधानाचार्य मुकेश विजिलेंस की पकड़ में आए हैं।
हरिद्वार के बहादराबाद ब्लॉक में तैनात खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) बृजपाल सिंह राठौड़ और उनके करीबी सहयोगी मंगोलपुर के सरकारी स्कूल के प्रभारी प्रधानाचार्य मुकेश को विजिलेंस की टीम ने 20,000 ₹ की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।
बीईओ राठौड़ ने 40वीं वाहिनी पुलिस मॉडल स्कूल के नवीनीकरण कार्य की अनुमति देने के एवज में घूस की मांग की थी।
बताया जा रहा है कि राठौर की पत्नी देहरादून में पुलिस अफसर हैं। विजिलेंस ने इस मामले में मंगोलपुर स्थित सरकारी स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक मुकेश को भी गिरफ्तार किया है।









