देवभूमि में बेटियों को सुरक्षा नहीं दे सकती तो चूड़ियां पहने सरकार : ललित जोशी

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। प्रदेश में बढ़ते महिला अपराधों के खिलाफ हल्द्वानी के बुद्ध पार्क से लोग चूड़ियां भेजकर विरोध दर्ज कराएंगे। इसके लिए आठ सितंबर यानी कल का दिन निर्धारित किया गया है।

यह जानकारी साझा करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्य आंदोलनकारी ललित जोशी ने बताया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बेपटरी हो गई है। आए दिन महिला अपराधों से देवभूमि शर्मसार हो रही है।

यह भी देखें: महिला सुरक्षा को लेकर ललित जोशी की ललकार

प्रमुख राज्य आंदोलनकारी ललित जोशी ने कहा कि सल्ट में नाबालिग से दुराचार में भाजपा का मंडल अध्यक्ष भगवत बोरा पकड़ा गया और लालकुआं में महिला के साथ दुराचार मामले में भाजपा नेता और दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा आरोपी बने।

वही, देहरादून के आईएसबीटी में किशोरी के साथ दुष्कर्म और रुद्रपुर में नर्स की निर्मम हत्या हुई। पौढ़ी की बेटी अंकिता को आज दिन तक न्याय नहीं मिल सका है।

उन्होंने पूछा कि जब सरकार बहन बेटियों को ही सुरक्षित नहीं कर सकती तो फिर सत्ता में क्यों काबिज है? यही वजह है कि हल्द्वानी के लोगों ने कल आठ सितंबर को सुबह 11 बजे बुद्ध पार्क से सरकार को चूड़ियां भेजने का निर्णय लिया है। उन्होंने बहन बेटियों की खातिर लोगों से अधिक से अधिक संख्या में विरोध दर्ज कराने के लिए बुद्ध पार्क आने का निवेदन किया है।

यह भी पढ़ें : उत्तराखंड में सल्ट, लालकुआं के बाद अब रानीखेत में BJP विधायक नैनवाल के भाई ने कराई थू थू, SSB ने खोली पोल

What’s your Reaction?
+1
0
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें