नैनीताल: न्याय की चौखट पर बिखरे होली के रंग

खबर शेयर करें -

नैनीताल, प्रेस 15 न्यूज। उच्च न्यायालय में बार एसोसिएशन ने आज होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां न्यायाधीशों और अधिवक्ताओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। सभी ने देशवासियों के स्वास्थ्य, सुख, सौहार्द की कामना की।

होली मिलन कार्यक्रम के दौरान स्थानीय कलाकारों ने होली “खेलन आयो श्याम”, “मेरी चुनरी में पड़ गयो दाग”, “रंग डारूँगी डारूँगी के साथ ही” “उड़ उड़ गयो लाल गुलाल” “लालनी ऐसो रंग उड़ायो” “आज कान्हा जी जिद न करो जैसे एक से बढ़कर एक होली के गीतों पर अधिवक्ता झूम उठे।

Ad

होली मिलन कार्यक्रम में मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता, वरिष्ठ न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी, न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल, न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित, न्यायमूर्ति आशीष नैथानी, न्यायमूर्ति आलोक मेहरा, न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय और न्यायमूर्ति सिद्धार्थ साह, रजिस्ट्रार जर्नल, एसोसिएशन के अध्यक्ष, पदाधिकारी और अधिवक्तागण मौजूद रहे।

(नैनीताल से वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट ✍️)

What’s your Reaction?
+1
1
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें