हल्द्वानी: नशा छुड़ाने के नाम पर कैसी व्यवस्था? गौलापार के नशा मुक्ति केंद्र में मिलीं कई खामियां

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। नशे के बढ़ते कारोबार ने जहां युवाओं और उनके परिवारों की जिंदगी को मुश्किल में डाल दिया है, वहीं नशा मुक्ति के नाम पर संचालित कुछ केंद्रों की कार्यशैली भी सवालों के घेरे में आती दिख रही है।

हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्रों में लगातार नशा मुक्ति केंद्रों के निरीक्षण के बाद सामने आ रही कमियां इस व्यवस्था की हकीकत को उजागर कर रही हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि नशे की समस्या से जूझ रहे परिवारों की मजबूरी के बीच कुछ लोगों ने ‘आपदा में अवसर’ तलाश लिया है। इसी कड़ी में बुधवार को गोलापार स्थित निर्मल दर्शन नशा मुक्ति केंद्र का संयुक्त निरीक्षण किया गया, जहां कई खामियां सामने आईं।

Ad

माननीय उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के दिशा-निर्देशों एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल/जिला न्यायाधीश प्रशांत जोशी के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव पारुल थपलियाल ने 5 अगस्त 2026 को सिटी मजिस्ट्रेट एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ निर्मल दर्शन नशा मुक्ति केंद्र, गोलापार का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान केंद्र की व्यवस्थाओं और अभिलेखों का परीक्षण किया गया। इस दौरान दवाइयों में अनियमितता, निर्धारित मानकों का उल्लंघन तथा स्वच्छता और वेंटिलेशन की कमी समेत कई खामियां सामने आईं। अधिकारियों ने केंद्र में मौजूद व्यवस्थाओं और रिकॉर्ड का भी बारीकी से परीक्षण किया, जिसमें कई अनियमितताएं एवं कमियां प्रकाश में आईं।

निरीक्षण के दौरान सामने आई खामियों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित केंद्र को व्यवस्थाओं में सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

संयुक्त निरीक्षण में सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी एपी बाजपेयी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी रजत भट्ट, मनोचिकित्सक अधिकारी डॉ. हिमांशु कांडपाल समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

नशा मुक्ति केंद्रों में सामने आ रही ऐसी कमियां इस बात को रेखांकित करती हैं कि नशे की गिरफ्त से लोगों को बाहर निकालने के लिए संचालित केंद्रों की व्यवस्थाओं, उपचार प्रक्रिया, दवाइयों और अभिलेखों की नियमित निगरानी बेहद जरूरी है।

What’s your Reaction?
+1
2
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1

Ad

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें