हल्द्वानी: (दुखद) भाखड़ा पुल के पास पिकअप और स्कूटी भिड़ी, चकलुवा निवासी 24 वर्षीय युवती की जान गई, एक घायल

खबर शेयर करें -

कालाढूंगी/हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। मंगलवार को हल्द्वानी के भाखड़ा पुल में हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। भाखड़ा पुल के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी, जिसमें एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा मंगलवार दोपहर करीब 3.13 बजे हुआ। घटना की सूचना डायल 112 पर मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

Ad

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी सवार दोनों युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की तत्परता से दोनों को तुरंत 108 एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कालाढूंगी पहुंचाया गया।

अस्पताल में चिकित्सकों ने भावना रावत (20 वर्ष), पुत्री भोपाल सिंह रावत, निवासी चकलुवा कालाढूंगी को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी युवती नेहा जोशी (लगभग 20 वर्ष), निवासी लामाचौड़ की हालत गंभीर बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी रेफर किया गया, जहां उसका उपचार जारी है। इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
1
+1
2

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें