हल्द्वानी: लिटिल फ्लावर स्कूल में पारंपरिक होली महोत्सव ने बांधा समा

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। आज लिटिल फ्लावर स्कूल में होली महोत्सव बड़े ही उल्लास, रंग और सांस्कृतिक उमंग के साथ मनाया गया। विद्यालय प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक होली गीतों “शिव के मन माही”, “अंबा के भवन विराजे” और “जल कैसे भरू” का मधुर गायन प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही विद्यार्थियों ने कुमाऊँनी लोकनृत्य झोड़ा की सुंदर प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। रंग-गुलाल से सजे माहौल में सभी ने एक-दूसरे को अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

Ad

समारोह के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या शांति जीना ने सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों को होली की शुभकामनाएं देते हुए सुरक्षित, सौहार्दपूर्ण और पर्यावरण-अनुकूल होली मनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पर्व हमें प्रेम, भाईचारे और सांस्कृतिक मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा देते हैं। पूरा विद्यालय परिसर रंगों, संगीत और खुशियों से सराबोर नजर आया।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें