हल्द्वानी: APS में गूंजा गांधी-शास्त्री का संदेश, बच्चों के संकल्प में दिखी नए भारत की उम्मीद

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल, लामाचौड़ में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती गरिमापूर्ण वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य श्री वीरेंद्र सिंह ने ध्वजारोहण कर किया। इसके बाद महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर दोनों महान विभूतियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने गांधी जी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश तथा शास्त्री जी के सादगी, ईमानदारी और देशभक्ति के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। विद्यार्थियों ने भाषण, कविता, भजन एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से दोनों नेताओं के जीवन और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

Ad

कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता को लेकर भी जागरूकता का संदेश दिया गया। विद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने स्वच्छता अभियान में भाग लेते हुए विद्यालय परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का संकल्प लिया।

विद्यालय के प्रबंधक एवं ट्रस्टी भुवन चंद्र उपाध्याय ने कहा कि गांधी और शास्त्री केवल इतिहास के पन्नों में दर्ज नाम नहीं, बल्कि उनके विचार आज भी समाज और नई पीढ़ी को दिशा देने की क्षमता रखते हैं।

उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए इन महापुरुषों को याद करने का सबसे सार्थक तरीका उनके आदर्शों को व्यवहार में उतारना है। सत्य बोलना, सादगी अपनाना, स्वच्छता के प्रति जिम्मेदार रहना, अनुशासन में रहना और देश व समाज के प्रति अपने कर्तव्य को ईमानदारी से निभाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने विद्यार्थियों से छोटे-छोटे अच्छे कार्यों के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का आह्वान किया।

विद्यालय के सलाहकार डॉ. बीएस भाकुनी ने भी विद्यार्थियों को गांधी जी और शास्त्री जी के जीवन से प्रेरणा लेने तथा सत्य, सादगी, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका समझने और जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का समापन देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ हुआ। आर्डन परिवार ने दोनों महान नेताओं को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

What’s your Reaction?
+1
2
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0

Ad

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें