हल्द्वानी: जिसने धरती के लिए उम्र लगा दी, आज वही नेचरमैन समाज की आस में

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। पेड़ों से दोस्ती, नदियों से वादा, खुद को थकाया, धरती को बचाया। आज वही कंधे झुके हैं दर्द से, अब बारी है समाज उसका साथ निभाने की।

धरती की धड़कन सुनने वाले, पर्यावरण के सच्चे प्रहरी ‘नेचरमैन’ भूपेंद्र सिंह मेहरा आज अपने जीवन के सबसे कठिन मोड़ पर खड़े हैं। देशभर में पर्यावरण चेतना का संदेश लेकर साइकिल से 40,000 किलोमीटर से अधिक की यात्रा करने वाले इस निस्वार्थ योद्धा को अब समाज की संवेदना, सहयोग और सहारे की जरूरत है।

Ad

जल, जंगल, जमीन और स्वच्छता—इन चार स्तंभों को जीवन का धर्म मानकर उन्होंने उत्तराखंड से महाराष्ट्र तक अनगिनत यात्राएं कीं। 58 वर्ष की आयु में देहरादून से मुंबई तक की चुनौतीपूर्ण साइकिल यात्रा हो या गांव-गांव वृक्षारोपण और जल संरक्षण का संदेश उनका जीवन स्वयं एक चलता-फिरता अभियान रहा। उनके अतुलनीय योगदान को देश की अनेक संस्थाओं ने सराहा, वहीं गोवा की पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने भी उन्हें सम्मानित किया।

पर सेवा की यह लंबी राह अब उनके शरीर पर भारी पड़ गई है। वर्षों की लगातार साइकिलिंग से उनके दोनों पैरों के जोड़ों को गंभीर क्षति पहुंची है। चिकित्सकों ने तत्काल सर्जरी और विशेष देखभाल की सलाह दी है। दुख यहीं नहीं थमता। हाल ही में उन्होंने अपने इकलौते पुत्र को खो दिया। आज वे बहू और छोटे पोते-पोतियों के एकमात्र सहारा हैं।

इलाज और घरेलू जिम्मेदारियों ने उनकी आर्थिक जमा-पूंजी समाप्त कर दी है। जिन हाथों ने धरती को बचाने का संकल्प उठाया, वे आज मदद की ओर देख रहे हैं। यह वही समय है जब समाज उनके संघर्ष का साथी बने क्योंकि जिसने प्रकृति के लिए सब कुछ दिया, उसे अकेला छोड़ देना हमारी हार होगी।

सहायता हेतु बैंक विवरण:
खाता नाम: भूपेंद्र सिंह मेहरा
बैंक: भारतीय स्टेट बैंक
खाता संख्या: 30945827681
IFSC: SBIN0011416

G Pay no 9720248112

आज जरूरत है कि हम सब मिलकर कहें नेचरमैन, आपने धरती को बचाया है, अब धरती की बारी है, आपको संभालने की।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें