हल्द्वानी: APS में पूर्व ब्रिगेडियर सुनील उपाध्याय ने विद्यार्थियों को दिया बड़े सपने देखने का मंत्र

खबर शेयर करें -

ऑर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल लामाचौड़ (APS) में पूर्व ब्रिगेडियर सुनील उपाध्याय ने जगाया सफलता का जज्बा, विद्यार्थियों को दिया बड़े सपने देखने का मंत्र

सपने वही सच होते हैं, जिन्हें अनुशासन, मेहनत और दृढ़ संकल्प से पूरा करने का जुनून हो।

Ad

आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल (APS), लामाचौड़ में ITBP के डीआईजी (ऑपरेशन) एवं पूर्व ब्रिगेडियर सुनील उपाध्याय ने विद्यार्थियों के साथ प्रेरणादायी संवाद किया।

हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। भारतीय सेना में अपनी विशिष्ट सेवाएं दे चुके सुनील उपाध्याय ने विद्यार्थियों को सशस्त्र बलों, अर्धसैनिक बलों और अन्य वर्दीधारी सेवाओं में करियर की संभावनाओं से परिचित कराया। उनके अनुभवों ने विद्यार्थियों को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने, आत्मविश्वास बढ़ाने और राष्ट्र सेवा के लिए आगे आने की प्रेरणा दी।

विद्यालय के प्रधानाचार्य वीरेंदर सिंह ने कहा कि APS का उद्देश्य बच्चों को केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि वास्तविक जीवन के अनुभवों से जोड़कर उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाना भी है।

विद्यालय के प्रबंधक  भुवन चंद्र उपाध्याय ने प्रेरक संदेश देते हुए कहा कि विद्यार्थियों के सामने जब अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण की जीवंत मिसालें आती हैं, तो उनके सपनों को नई दिशा मिलती है। शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा निखारना, उनमें आत्मविश्वास जगाना और उन्हें अपने लक्ष्य हासिल करने के साथ देश व समाज के प्रति जिम्मेदार बनाना है।

APS की यह पहल संदेश देती है बच्चों को सही मार्गदर्शन मिले, तो उनके सपनों को उड़ान और भविष्य को नई दिशा मिल सकती है!

What’s your Reaction?
+1
0
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0

Ad

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें