हल्द्वानी: नीरज तिवारी ने बता दी सच्चे कांग्रेसी की ताकत, प्रकाश के लिए लामाचौड़ में जुट गए सैकड़ों कांग्रेस समर्थक

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। इन दिनों देशभर साथ साथ उत्तराखंड में भी लोकसभा चुनाव का प्रचार अंतिम चरण में पहुंच चुका है। 19 अप्रैल को मतदान होगा। ऐसे में जनता के मन में उतरने के लिए राजनीतिक दलों ने भी पूरी ताकत झोंक दी है।

सभा में बड़ी संख्या में मौजूद रहे कांग्रेस के सिपाही।

बात अगर नैनीताल उधमसिंह नगर लोकसभा सीट की करें तो यहां पर कांग्रेस के प्रकाश जोशी और भाजपा के प्रत्याशी अजय भट्ट के बीच कांटे की टक्कर देखी जा रही है।

मंगलवार को कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी के समर्थन में कांग्रेस पार्टी के कुमाऊं मीडिया प्रभारी नीरज तिवारी के लामाचौड स्थित आवास पर विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी और क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।

यहां कार्यक्रम के दौरान लोगों के बैठने की समुचित व्यवस्था थी लेकिन चिलचिलाती धूप के बीच बड़ी संख्या में मातृशक्ति, बुजुर्गों और युवाओं को मौजूदगी ने ये साफ कर दिया कि प्रकाश जोशी के लिए उनके दिल में कितना स्नेह और समर्थन है।

प्रकाश जोशी को समर्थन देने बड़ी संख्या में मातृशक्ति पहुंची।

इतना ही नहीं, नीरज तिवारी के एक निवेदन पर एकजुट हुए आमजन से लेकर कांग्रेस के सिपाहियों की इस सभा से यह संदेश भी गया कि देश की सबसे पुरानी पार्टी के कार्यकर्ता में कितना दम है। जिस दौर में खुद को कांग्रेस का दिग्गज कहने वाले कई नेता भाजपा का दामन थाम रहे हैं, ऐसे वक्त में पार्टी में टिककर रहना और कांग्रेस का झंडा बुलंद करना ही सच्चे कांग्रेसी की निशानी भी है।

इस दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि इस बार क्षेत्र के जनता भारतीय जनता पार्टी की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ मन बना चुकी है। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, घोटालों और अंकिता भंडारी जैसी बेटियों की निर्मम हत्याओं का भाजपा को हिसाब देना होगा। 19 अप्रैल को वोट की ताकत से जनता जवाब भी देगी।

सभा का  संचालन करते कांग्रेस पार्टी के कुमाऊं मीडिया प्रभारी नीरज तिवारी।

वही, हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल जुमलों के साथ जनता को भरमाने का काम कर रही है। लेकिन जनता भाजपा की नीयत और दोगलेपन को समझ चुकी है। यही वजह हैं कि जनता का भरपूर स्नेह प्रकाश जोशी को मिल रहा है।

सभा को संबोधित करते नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य।

इस दौरान कांग्रेस पार्टी के कुमाऊं मीडिया प्रभारी नीरज तिवारी ने कहा कि इस चुनाव में जिस तरह से नैनीताल और उधमसिंह नगर की जनता प्रकाश जोशी के समर्थन में निकल कर आ रही है, उससे भारतीय जनता पार्टी घबरा गई है। नीरज तिवारी ने कहा कि बड़ी संख्या में साइलेंट मतदाता भी है, जो खुलकर तो सामने नहीं आ रहा लेकिन भाजपा का खिलाफ वोट करने की तैयारी में है।

उन्होंने कहा कि 17 अप्रैल को कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट की हल्द्वानी में होने वाली रैली कांग्रेस के पक्ष में बड़ा योगदान तो देगी ही साथ हीं कांग्रेस समर्थकों में भी ऊर्जा का संचार होगा।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल छिम्वाल, समाजसेवी तनुजा जोशी, योगेश जोशी, पवन तिवारी, भास्कर पड़लिया, देवेंद्र बिष्ट, हेमु पड़लिया, संजय बिष्ट, कानू बिष्ट, हिमांशु जोशी, ललित आर्य, हरेंद्र चौरसिया , कमल भट्ट, अनिल एडमंड, एनके आर्य, किशन पांडे, नवल आर्य, सनी, कुबेर निगलटिया, सोनू बिष्ट, गणेश भंडारी, हरीश पांडे, चंदन ब्रजवासी, अनिल पड़लिया, मन्नु सनवाल, इंदरपाल आर्य, नीलू नेगी, निकिता आर्या समेत आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें