
हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। हल्द्वानी के रामपुर रोड पंचायत घर चौराहे के पास स्कूल संचालक की मनमानी ने कानून को सरेआम कुचलने का काम किया है। सार्वजनिक रास्ते पर कब्जा कर आम लोगों को रोजाना परेशानी झेलने पर मजबूर किया जा रहा है।
सवाल सीधा है जो खुद नियमों की धज्जियां उड़ा रहा है, वो बच्चों को क्या संस्कार और कैसी शिक्षा देगा? मामला जब कुमाऊं आयुक्त और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सचिव दीपक रावत तक पहुंचा, तो इस मनमानी पर तुरंत सख्त कार्रवाई की गाज गिर गई।
स्कूल की मनमानी पर कड़ा एक्शन, रास्ता रोका तो मान्यता पर भी लगी रोक
हल्द्वानी में एक स्कूल संचालक की मनमानी का मामला सामने आते ही कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने सख्त रुख अपनाया और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दे दिए।
मामला बैल पोखरा, रामपुर रोड क्षेत्र का है, जहां 15 फीट चौड़े सार्वजनिक मार्ग पर अतिक्रमण की शिकायत स्थानीय लोगों ने कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की।
आरोप है कि Mount Litera Zee School के निर्माण के दौरान लगाया गया गेट रास्ते में बाधा बन गया है। हालात ऐसे कि लोगों को वाहन निकालने के लिए खुद उतरकर गेट खोलना पड़ रहा है यानी रोजमर्रा की जिंदगी में सीधी परेशानी।
आयुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए साफ कहा कि जब तक स्कूल संचालक गिरजेश पांडे द्वारा गेट नहीं हटाया जाता, तब तक जिला शिक्षा अधिकारी पुष्कर लाल टम्टा स्कूल को मान्यता नहीं देंगे।
इतना ही नहीं, 15 फीट के सार्वजनिक मार्ग पर बनाए गए रैंप को भी तुरंत हटाने और पारंपरिक रास्ता खोलने के निर्देश दिए गए हैं।
जब स्कूल संचालक ही नियमों को ताक पर रखकर अपनी मनमानी करेंगे, तो वे बच्चों को कैसी शिक्षा देंगे? अनुशासन और कानून का पाठ पढ़ाने वाले ही अगर कानून तोड़ें, तो यह समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है। साफ है अब मनमानी नहीं चलेगी, नियम तोड़ने वालों पर सीधा एक्शन होगा।









