हल्द्वानी (बड़ी खबर): कल तक थे वो कांग्रेसी, आज भाजपा के हुए वो व्यापारी नेता नवीन वर्मा

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। नगर निगम चुनाव कब होंगे ये किसी को नहीं पता लेकिन मेयर बनने का सपना कई देखने लगे हैं। हल्द्वानी में ओबीसी सीट तय होने के बाद लगातार ओबीसी वर्ग के कई नेता अपनी दावेदारी ठोक रहे हैं। इस बीच कल तक जो कांग्रेसी हुआ करते थे आज वो व्यापारी नेता नवीन वर्मा भाजपाई हो गए।

इसके साथ ही नवीन वर्मा अपने साथ मोहन गिरी गोस्वामी समेत करीब 15 लोगों को भी भाजपा का दामन थामने के लिए भाजपा दफ्तर लाए हैं।

भाजपा के कुमाऊं मंडल कार्यालय में बुधवार शाम नवीन वर्मा अपने व्यापारी और राजनीतिक मित्रों के साथ भाजपा में शामिल होने आए। जिसके बाद उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाने की तैयारी है। अभी जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट का इंतजार हो रहा है। जैसे ही जिलाध्यक्ष आयेंगे , नवीन वर्मा अपने साथियों के साथ भाजपा के हो जाएंगे। फिलहाल नवीन वर्मा कार्यालय में गुमसुम शांत बैठे हुए है।

नवीन वर्मा कह तो नहीं रहे रहे हैं लेकिन उनकी बॉडी लैंग्वेज बता रही है कि उन्हें ये इंतजार अखर रहा है। करीब आधा घंटे से नवीन वर्मा कार्यालय में अपने साथियों के साथ बैठे हुए हैं लेकिन भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट हैं कि आने का नाम नहीं के रहे। हालाकि भाजपा के दूसरे नेता नवीन वर्मा से बात कर रहे हैं।

जैसे ही प्रताप बिष्ट आते हैं उसके बाद हल्द्वानी का मेयर बनने का सपना पाले व्यापारी नेता पूरे दमखम के साथ हल्द्वानी के लोगों के बीच होंगे। हालाकि भाजपा उन्हें मेयर का प्रत्याशी बनाएगी यह तय नहीं है।

अब भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने पूरे दमखम के साथ इंट्री ले ली है। उनके साथ विधायक लालकुआं डॉ. मोहन बिष्ट, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट, मंडी परिषद अध्यक्ष अनिल डब्बू समेत भाजपा के दिग्गज मौजूद रहे।

इसके बाद व्यापारी नेता नवीन वर्मा को भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने भाजपा की टोपी और पट्टा पहनाकर अपना बनाया। अब नवीन वर्मा के चेहरे में गहरी खुशी वाली शांति महसूस की जा सकती है। वहीं भाजपा के दिग्गज भी नवीन वर्मा को अपने पाले में करने से फूले नहीं समा रहे हैं।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
3
+1
0
+1
1

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें