रानीखेत: फौज में लौटने का सुनहरा अवसर, 6 से 11 जुलाई तक होगी पूर्व सैनिकों की डीएससी भर्ती

खबर शेयर करें -

रानीखेत, प्रेस 15 न्यूज। सेना से सेवानिवृत्त हो चुके कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के पूर्व सैनिकों के लिए एक बार फिर वर्दी पहनकर देश सेवा का अवसर सामने आया है।

डिफेंस सिक्योरिटी कोर (डीएससी) में सिपाही जनरल ड्यूटी एवं सिपाही क्लर्क (एसडी) पदों पर भर्ती के लिए 6 से 11 जुलाई तक रानीखेत में चयन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। निर्धारित पात्रता रखने वाले पूर्व सैनिक इस भर्ती में भाग लेकर पुनः सैन्य सेवा से जुड़ सकेंगे।

Ad

केआरसी भर्ती अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार भर्ती में केवल मेडिकल श्रेणी शेप-1 के पूर्व सैनिक ही शामिल हो सकेंगे। सिपाही जनरल ड्यूटी पद के लिए वे अभ्यर्थी पात्र होंगे जो 31 मई 2024 से 30 जून 2026 के बीच सेवानिवृत्त हुए हों, उनकी आयु 46 वर्ष से कम हो तथा सेवानिवृत्ति की अवधि दो वर्ष से अधिक न हुई हो।

वहीं, सिपाही क्लर्क (एसडी) पद के लिए 31 मई 2021 से 30 जून 2026 के बीच सेवानिवृत्त हुए पूर्व सैनिक भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा ले सकेंगे।

भर्ती अधिकारी कार्यालय ने इच्छुक एवं पात्र पूर्व सैनिकों से निर्धारित तिथियों पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें