नैनीताल में अग्निकांड, ब्रिटिश कालीन भवन ग्लेंनमोर कुटीर खाक

खबर शेयर करें -

नैनीताल, प्रेस 15 न्यूज। नैनीताल के ब्रिटिश कालीन भवन ग्लेंनमोर कुटीर में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह रही कि भवन पूरी तरह जलकर खाक हो गया। हालांकि आग लगने से किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन घर में रखा सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

सूचना पर मौके पर दमकल विभाग की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से कई घन्टे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Ad

सूचना के अनुसार, मल्लीताल की ग्लेंनमोर कुटीर में आज लगभग 1:30 बजे पड़ोसियों को आग की लपटें उठती दिखा। देखते ही देखते आग ने पूरे भवन को अपनी चपेट में ले लिया।

ब्रिटिश काल का यह भवन लकड़ी का बना हुआ है, जिसमें वर्तमान में 2 परिवार निवास कर रहे हैं। एक परिवार के ललित तिवारी आज ही होली की छुट्टी मनाने दोपहर में यहां पहुँचे थे। दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया। दमकल विभाग के आने तक भवन की छत जल गई और भवन केवल दीवारों पर खड़ा रह गया।

(नैनीताल से वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट ✍️)

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें