सीएम धामी ने राज्य के लोगों से रक्षाबंधन पर महिला स्वयं सहायता समूहों में बनी राखियां खरीदने का किया आग्रह

खबर शेयर करें -

देहरादून, प्रेस 15 न्यूज। मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना एवं मुख्यमंत्री महिला स्वयं सहायता समूह सशक्तिकरण योजना के अन्तर्गत महिला समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में शुभारंभ किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने इन स्टालों से स्थानीय उत्पाद भी खरीदे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से प्रदेश में महिला स्वयं सहायता समूह को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है।

सीएम ने कहा कि राज्य की महिलाएं समूहों के माध्यम से बहुत बेहतर उत्पाद बना रही है। समूहों के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को नई पहचान मिल रही है एवं रोजगार के नए अवसर मिल रहे हैं। रक्षाबंधन से पूर्व स्वयं सहायता समूह द्वारा राखियां बनाई जा रही हैं।

सरकार द्वारा महिलाओं को अपने उत्पाद बेचने के लिए सुविधा अनुसार मंच उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों से आगामी रक्षाबंधन के लिए स्थानीय स्तर पर बनी राखियों एवं अन्य उत्पाद खरीदने का आग्रह किया।

बताते चलें कि इस बार भी रक्षाबंधन पर प्रदेश में संचालित रोडवेज बस सेवा में बहनों को निशुल्क यात्रा कराने का निर्णय धामी सरकार ने लिया है।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, उपाध्यक्ष अवस्थापना अनुश्रवण परिषद विश्वास डाबर, मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव राधिका झा, अपर सचिव मनुज गोयल, सीडीओ देहरादून झरना कामठान मौजूद रहे।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें