सीएम धामी ने उधमसिंह नगर को दी बड़ी सौगात, सरस आजीविका मेला-2026 का शुभारंभ

खबर शेयर करें -

रूद्रपुर, प्रेस 15 न्यूज। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को गांधी पार्क में आयोजित उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने जनपद के चहुंमुखी विकास को गति देते हुए 295.21 करोड़ रुपये की लागत से 61 विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इनमें 171.30 करोड़ रुपये के 35 कार्यों का लोकार्पण और शेष कार्यों का शिलान्यास किया गया, जिनमें सड़क, नगर विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, सिंचाई और पशुपालन जैसे महत्वपूर्ण विभाग शामिल हैं।

Ad

उन्होंने पांच अहम घोषणाएं भी कीं, जिनमें मानसखंड कॉरिडोर के अंतर्गत धार्मिक स्थलों का विकास, रूद्रपुर में पर्यावरण मित्रों के लिए आवास, प्रमुख सड़कों का चौड़ीकरण, नई सड़क निर्माण योजना और गुरु चांद ठाकुर स्मृति सहायता कोष को बढ़ाना शामिल है।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने त्रिशूल चौक का लोकार्पण किया, कांवड़ियों का सम्मान किया और शिव बारात में सहभागिता निभाई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएं रूद्रपुर और उधमसिंह नगर को विकास, विश्वास और भविष्य की नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगी। उन्होंने सड़क, रेल, ड्रेनेज, कूड़ा प्रबंधन, बायोगैस प्लांट, खेल सुविधाएं, औद्योगिक पार्क, एम्स ऋषिकेश के सैटेलाइट सेंटर और पंतनगर हवाईअड्डे के विस्तार जैसे कार्यों की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने समान नागरिक संहिता, सख्त नकल विरोधी कानून, अवैध मदरसों पर कार्रवाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाकर सुशासन को मजबूत किया है। उन्होंने बताया कि बीते साढ़े चार वर्षों में 28 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी रोजगार दिया गया है।

कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने सरस मेले के स्टॉलों का निरीक्षण किया और स्टार नाइट में शिव जागरण का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर सांसद, विधायक, महापौर, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें