चंपावत वन विभाग को मिला नया मुखिया, धेनु पुरुषोत्तम बने 19वें डीएफओ

खबर शेयर करें -

चंपावत, प्रेस 15 न्यूज। करीब एक वर्ष से स्थायी डीएफओ का इंतजार कर रहे चंपावत वन प्रभाग को आखिरकार नया प्रभागीय वनाधिकारी मिल गया है। केरल निवासी 2024 बैच के भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी धेनु पुरुषोत्तम को चंपावत का 19वां डीएफओ नियुक्त किया गया है। डीएफओ के रूप में यह उनकी पहली तैनाती होगी।

सितंबर 2025 में तत्कालीन डीएफओ नवीन चंद्र पंत के सेवानिवृत्त होने के बाद यह पद रिक्त था। तब से पिथौरागढ़ के डीएफओ आशुतोष सिंह अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे, जिनका अब उत्तरकाशी के पुरोला वन प्रभाग में स्थानांतरण हो गया है।

Ad

धेनु पुरुषोत्तम सोमवार या मंगलवार को अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे। चंपावत वन प्रभाग को स्थायी डीएफओ मिलने से वन विभाग के कर्मचारियों के साथ-साथ क्षेत्रवासियों ने भी राहत की सांस ली है और वन संरक्षण व विकास कार्यों में अब नई गति आने की उम्मीद जताई जा रही है।

(लोहाघाट से वरिष्ठ पत्रकार गणेश दत्त पांडेय की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट ✍️)

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

Ad

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें