नैनीताल जिले में महिला सशक्तिकरण और स्वरोजगार पर सीडीओ का जोर, अहम फैसले

खबर शेयर करें -

भीमताल, प्रेस 15 न्यूज। मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे की अध्यक्षता में विकास भवन, भीमताल में ग्रामोत्थान REAP परियोजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में महिलाओं के सशक्तिकरण और रोजगार सृजन को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

महिला समूहों का एक्सपोजर विजिट

Ad

मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे ने एरोमेटिक पौधों के रोपण के लिए महिला समूहों का सितारगंज में एक्सपोजर विजिट कराने के निर्देश दिए। उन्होंने REAP परियोजना के अल्ट्रा पुअर वर्ग में आशातीत प्रगति लाने के लिए खंड विकास अधिकारियों को समय-समय पर निरीक्षण और रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया।

इनवेटिव प्लान प्रस्तुत करें

सीडीओ ने सभी REAP और NRLM कार्मिकों को 15 फरवरी तक अपने-अपने इनोवेटिव प्लान प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

स्वरोजगार और प्रशिक्षण पर जोर

बैठक में वालेट पार्किंग निर्माण, योगा ट्रेनिंग, ब्यूटी पार्लर, फुटबॉल टर्फ और क्रिकेट बॉलिंग प्रैक्टिस मशीन संचालन के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की योजना तैयार की गई।

उत्पादन और सौंदर्यीकरण

मुख्य विकास अधिकारी ने नेटल ग्रास फैब्रिक के उत्पादन, झील और अमृत सरोवरों के सौंदर्यीकरण के लिए महिला समूहों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त महिलाओं के लिए कॉल सेंटर की स्थापना भी प्रस्तावित की गई है, जिसमें टीवी, फ्रिज और अन्य उपकरणों की मरम्मत सेवाएं उपलब्ध होंगी।

मॉडल विलेज में प्रगति

खंड विकास अधिकारियों को मॉडल विलेज सुनकिया में विशेष प्रगति लाने के निर्देश भी दिए गए।

सभी बीडीओ को निर्देश दिए गए कि कार्यालय में ऑफिसर्स विजिट रजिस्टर आवश्यक रूप से रखा जाए, ताकि परियोजना गतिविधियों का रिकॉर्ड नियमित और पारदर्शी बना रहे।

बैठक में उपस्थित अधिकारी

बैठक में जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी, सहायक परियोजना निदेशक चन्दा फर्त्याल, बीडीओ भीमताल और धारी, बीएमएम एनआरएलएम और REAP स्टाफ उपस्थित रहे।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें