बिटिया पर नाज: उम्र महज 13 साल और 13 Gold, 4 Silver और 3 Bronze मेडल हल्द्वानी की होनहार रिनीशा के नाम 

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। महज 13 साल की रिनीशा लोहनी ने जुजित्सु एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से लखनऊ में आयोजित नेशनल कराटे चैंपियनशिप में अपने भार वर्ग में फुल काॅन्टैक्ट प्रारूप में गोल्ड मेडल जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। रिनीशा आर्यमन विक्रम बिरला स्कूल में आठवीं की छात्रा हैं।

छोटी सी उम्र में बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने वाली हल्द्वानी की बेटी रिनीशा लोहनी विगत तीन वर्षों से लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्तराखंड और भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए रिनीशा अब तक 13 स्वर्ण पदक, 04 रजत पदक और 03 कांस्य पदक अपने नाम कर चुकी हैं।

रिनीशा की उपलब्धि पर माता पिता और प्रशिक्षकों को नाज है। रोडवेज आरएम ऑफिस काठगोदाम में कार्यालय सहायक के पद पर तैनात रिनीशा के पिता नवीन लोहनी ने बताया कि रिनीशा मेहनत से कभी नहीं घबराती। यही वजह है कि अपनी लगन के दम पर उसने कीर्तिमान स्थापित किया है।

रिनीशा ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने परिजनों और कोच को दिया है। हल्द्वानी की होनहार बेटी रिनीशा की इस बेहतरीन उपलब्धि पर शहर के गणमान्य लोगों ने शुभकामनाएं दी हैं।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं