हाईकोर्ट के बाद अब हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी , प्रेस 15 न्यूज। उत्तराखंड न्यायालय, डिस्ट्रिक्ट कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरे मेल का मामला अभी शांत नहीं हुआ था कि अब हल्द्वानी के मेडिकल कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी भरा फोन आने से मेडिकल स्टाफ और स्टूडेंट्स में हड़कंप मच गया है।

नैनीताल हाईकोर्ट, सिविल कोर्ट और हल्द्वानी जजी कोर्ट को मेल पर बम से उड़ाने की धमकी आने के बाद अब हल्द्वानी मैडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल को भी घातक साईनाइट बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। आज भेजी धमकी में कहा गया है कि “आपके कॉलेज में साईनाइट पोइजन वाले बम रखे गए हैं जो दोपहर 12:15 बजे ब्लास्ट करेंगे। सुबह 11 बजे तक डॉक्टरों/स्टूडेंट्स को निकल लें। अल्लाहू अकबर ”

Ad

मेल 24 फरवरी को 11:38 बजे प्राप्त हुई जिसके बाद मैडिकल कॉलेज में हड़कंप मच गया। सभी कर्मचारी और स्टाफ कॉलेज तत्काल बिल्डिंग से बाहर निकल आए। उन्होंने बताया कि मेल की सूचना के बाद पुलिस आई और चले गई।

इधर, पुलिस ने पहले सुशीला तिवारी अस्पताल में सर्च ऑपरेशन चलाया। इसके लिए बम डिस्पोजल स्क्वाड(बी.डी.एस.)और डॉग स्क्वाड ने पार्किंग, कार्यालय और वार्डों में तलाशी ली। इसके बाद पुलिस दल सीधे सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज पहुंचा, जहां उन्हें स्टाफ बाहर से खड़ा मिला। पुलिस ने मेन गेट खुलवाकर अंदर के चप्पे चप्पे पर तलाशी ली। मेल To :- [email protected]@gov.in भेजी गई जाबकी इसे [email protected]

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें