नैनीताल में भीषण अग्निकांड, 6 स्कूटी और बाइक पल भर में खाक (देखें video)

खबर शेयर करें -

नैनीताल, प्रेस 15 न्यूज। सरोवर नगरी नैनीताल में देर रात से तड़के सुबह के बीच एक बड़ी आगजनी की घटना सामने आई है। मल्लीताल स्थित बीडी पांडे अस्पताल के पीछे गैराज क्षेत्र में सड़क किनारे खड़ी तीन स्कूटी और तीन मोटरसाइकिलें आग की भेंट चढ़ गईं।

जानकारी के अनुसार, तेज हवा के कारण विद्युत लाइन की तारें टूटकर नीचे गिरीं, जिससे एक के बाद एक सभी दोपहिया वाहनों में आग लग गई। घटना के समय क्षेत्र में अंधेरा होने के कारण आग पर तत्काल काबू नहीं पाया जा सका।

Ad

Video: नैनीताल में छह स्कूटी बाइक खाक🔴👇

सूचना मिलने पर फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया।

अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण बिजली की लाइन टूटना प्रतीत हो रहा है।

आग की चपेट में आई सभी स्कूटी और मोटरसाइकिलें टैक्सी बाइक थीं, जो पास ही रहने वाले लोगों की बताई जा रही हैं।

घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन दोपहिया वाहन पूरी तरह जलने से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।

(नैनीताल से वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट ✍️)

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें