अल्मोड़ा में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो सवार दो की मौत, दो गंभीर घायल

खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा, प्रेस 15 न्यूज। धौलछीना से सेराघाट की ओर जा रही एक स्कॉर्पियो कार के साथ शनिवार को कसाण बैंड के पास भीषण सड़क हादसा हो गया।

तेज रफ्तार में चल रही स्कॉर्पियो (डीएल-3 सीसी जेड 8690) अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई और फिर लगभग 35 मीटर नीचे दूसरी सड़क पर जा गिरी। हादसा इतना भयावह था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए।

Ad

कार में कुल चार लोग सवार थे। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर की तेज आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर दौड़े और तुरंत पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी।

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकाला गया। एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया है।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाकर यातायात व्यवस्था को सुचारु कराया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और मोड़ पर वाहन से नियंत्रण खोना बताया जा रहा है। पुलिस द्वारा दुर्घटना के अन्य कारणों की भी जांच की जा रही है।

इस हादसे ने एक बार फिर पहाड़ी सड़कों पर तेज गति से वाहन चलाने के खतरों को उजागर कर दिया है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें