तीलू रौतेली और आंगनबाड़ी पुरस्कार से नवाजी गईं देवभूमि उत्तराखंड की 45 मातृशक्ति, जानिए इनके नाम

खबर शेयर करें -

देहरादून/हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली उत्तराखंड की प्रतिभावान महिलाओं और किशोरियों को बृहस्पतिवार को वर्ष 2023-24 तीलू रौतेली राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

तीलू रौतेली राज्य स्तरीय पुरस्कार और आंगनबाड़ी पुरस्कार से सम्मानित होती मातृशक्ति।

इनमें विज्ञान के क्षेत्र में नैनीताल की सुधा पाल समेत उत्तराखंड की पहली गढ़वाली महिला संगीत अध्यापिका देहरादून की डाॅ. माधुरी बड़थ्वाल और गुलदार के हमले से अपनी सास को बचाने वाली रुद्रप्रयाग की विनीता देवी समेत राज्य की 13 वीरांगनाएं शामिल हैं।

वहीं, नैनीताल से हंसा मेहरा, दुर्गा बनौला व शोभा बौडाई समेत 32 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

हरिद्वार बाईपास स्थित संस्कृति विभाग के सभागार में महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने चयनित महिलाओं को सम्मानित किया।

इन्हें मिला तीलू रौतेली पुरस्कार

विज्ञान के क्षेत्र में नैनीताल की सुधा पाल, खेल के क्षेत्र में अल्मोड़ा की प्रीति गोस्वामी, हस्तशिल्प के क्षेत्र में चमोली की नर्मदा देवी रावत, साहित्य के क्षेत्र में चंपावत की सोनिया आर्या, खेल क्षेत्र में बागेश्वर की नेहा देवली, गढ़वाली लोक गायन में देहरादून की डाॅ. माधुरी बड़थ्वाल, खेल क्षेत्र में हरिद्वार की संगीता राणा, खेल क्षेत्र में पौड़ी की अंकिता ध्यानी, सामाजिक क्षेत्र में पिथौरागढ़ की शकुंतला दताल, साहसिक कार्य पर रुद्रप्रयाग की विनीता देवी, सामाजिक क्षेत्र में टिहरी गढ़वाल की रीना उनियाल, पैरा बैडमिंटन में बेहतर प्रदर्शन पर ऊधमसिंह नगर की मनदीप कौर, सामाजिक क्षेत्र में उत्तरकाशी की गीता गैरोला।

इन्हें मिला आंगनबाड़ी पुरस्कार

नैनीताल से हंसा मेहरा, दुर्गा बनौला व शोभा बौडाई, अल्मोड़ा से देवकी और गुड्डी देवी, बागेश्वर से कमला खेतवाल, चमोली से धनेश्वरी देवी, अनीता देवी, पुष्पा देवी, चंपावत से सीमा जोशी, मंजू बिष्ट, देहरादून से रजनी गुलेरिया, प्रियतमा सक्सेना, हरिद्वार से रश्मी शर्मा, रेशमा, पौड़ी गढ़वाल से कविता देवी, जयाभारती देवी, उर्मिला देवी, दमयंती देवी, पिथौरागढ़ से भागीरथी देवी, बीनू धामी, सरोज द्विवेदी, रुद्रप्रयाग से विधि रौतेला, टिहरी गढ़वाल से समा पंवार, जुप्पा देवी, पिंकी, ऊधमसिंह नगर से आरती, समीता श्रीवास्तव, भारती देवी, अंजुरानी चौहान और उत्तरकाशी जिले से सोनू और सुषमा।

बताते चलें कि वीरबाला तीलू रौतेली के नाम पर साल 2006 से राज्य सरकार की ओर से ‘तीलू रौतेली राज्य स्त्री शक्ति’ पुरस्कार की शुरुआत की गई। तब से यह पुरुस्कार हर साल प्रतिभावान महिलाओं को दिया जाता है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
1
+1
0
+1
1
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें