लोहाघाट: बच्चे 16 किमी पैदल जाएं, फिर पढ़ाई करें! दिगालीचौड़ में बदहाल व्यवस्था के खिलाफ फूटा गुस्सा

खबर शेयर करें -

लोहाघाट, प्रेस 15 न्यूज। ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ में दूरस्थ गांवों से पढ़ने आने वाले छात्र-छात्राओं की परेशानी को लेकर जनप्रतिनिधियों और अभिभावकों में रोष है। विद्यार्थियों को रोजाना 10 से 16 किमी या उससे अधिक दूरी पैदल तय करनी पड़ रही है। कई बच्चे दो से ढाई घंटे पैदल चलकर विद्यालय पहुंचते हैं। ऐसे में कम से कम एक-दो छोटे वाहनों की तत्काल व्यवस्था की मांग की गई है।

समस्या को लेकर विद्यालय में एसएमसी, पीटीए, ग्राम प्रधानों और अभिभावकों की बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर जिलाधिकारी से विद्या वाहिनी अथवा अन्य परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की गई।

Ad

प्रस्ताव पर 50 से अधिक ग्रामीणों व अभिभावकों ने हस्ताक्षर किए। ग्राम प्रधान बांकू हरीश कुमार, बिंडा पूजा देवी, चौड़ला पूजा बोहरा, एसएमसी अध्यक्ष गोविंदी देवी और पीटीए अध्यक्ष ललित कुमार भट्ट समेत अन्य लोगों ने कहा कि लंबी दूरी पैदल तय करने से बच्चों की पढ़ाई, उपस्थिति और स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कम से कम एक-दो छोटे वाहनों की तत्काल व्यवस्था की मांग की।

(लोहाघाट से वरिष्ठ पत्रकार गणेश दत्त पांडेय की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट ✍️)

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

Ad

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें