दुखद : 25 दिसंबर से लापता 20 वर्षीय युवक का शव नैनी झील में मिला

खबर शेयर करें -

नैनीताल, प्रेस 15 न्यूज। नैनीताल में एक युवक की 9 दिनों की गुमशुदगी के बाद आज सवेरे नैनीझील से शव मिलने के बाद शहर में शोक का माहौल पसर गया। पुलिस ने झील से शव निकालकर पंचनामे और पोस्टमार्टम की कार्यवाही के लिए भेज दिया।

नैनीताल की ठंडी सड़क स्थित शनिदेव मंदिर के समीप झील में आज सवेरे एक शव उतराता दिखाई दिया। राहगीरों ने शव की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद मल्लीताल कोतवाली से टीम घटनास्थल पर पहुँची। पुलिस ने स्थानीय नाविकों की मदद से शव को झील से बाहर निकाला।

Ad

मामले के अनुसार, पिलग्रिम लॉज क्षेत्र से बीती 25 दिसंबर से 20 वर्षीय रोहन लापता था। परिजनों ने मल्लीताल थाने में उसकी गुमशुदगी लिखाई थी और बताया था कि वो बिना बताए कही चला गया है। युवक के अबतक वापस नहीं लौटने की जानकारी दी गई थी। आज सूचना के बाद मृतक के पिता भी पहुँचे और उन्होंने शव की शिनाख्त अपने पुत्र रोहन के रूप में कई। मल्लीताल में सब्जी की दुकान चलाने वाले पुष्कर के परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है।

(नैनीताल से वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट)

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें