
कैंची धाम, प्रेस 15 न्यूज। कैंचीधाम मार्ग में गुरुवार सुबह पर्यटकों से भरी स्कार्पियो UP25DZ 4653 सड़क के क्रैश बैरियर तोड़कर खाई में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में दो महिलाओं समेत एक किशोरी की मौत हो गई। वाहन में कुल 9 लोग सवार थे।
सूचना पर भवाली पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय लोग घायलों के रैस्क्यू में जुटे हुए हैं। घायलों को एम्ब्युलेंस की मदद से नजदीकी सीएचसी सेंटर भेजा जा रहा है।
मृतकों की पहचान
1. गंगा देवी पत्नी भूप राम उम्र 55 वर्ष
2. बृजेश कुमारी पत्नी राहुल पटेल उम्र 26 वर्ष निवासीगण ग्राम चावण पोस्ट मुड़िया थाना इज्जतनगर बरेली
3. नैंसी गंगवार पुत्री जयपाल सिंह गंगवार निवासी पीलीभीत बरेली उम्र 24 वर्ष
घायलों की पहचान
1. ऋषि पटेल उर्फ यूवी पुत्र राहुल पटेल उम्र 7 वर्ष
2. स्वाति पत्नी भूप राम उम्र 20 वर्ष
3. अक्षय पुत्र ओमेंद्र सिंह उम्र 20 वर्ष
4. राहुल पटेल पुत्र भूप राम उम्र 35 वर्ष, निवासीगण ग्राम चावण पोस्ट मुड़िया थाना इज्जतनगर बरेली
5. करन उर्फ सोनू पुत्र जितेंद्र निवासी गुजरात उम्र 25 वर्ष,
6. ज्योति पत्नी करन निवासी गुजरात उम्र 25 वर्ष









