
नैनीताल, प्रेस 15 न्यूज। तल्लीताल में देर रात एक दर्दनाक हादसे ने सनसनी मचा दी। हल्द्वानी रोड स्थित टैक्सी पार्किंग में काम करने वाला 45 वर्षीय युवक छत पर शौच करने के दौरान पांच मंजिली इमारत से नीचे जा गिरा।
गंभीर चोटों के चलते उसने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। हादसे के वक्त युवक के शराब के नशे में होने की बात सामने आ रही है। मृतक बुलंदशहर का रहने वाला बताया जा रहा है।
नैनीताल के तल्लीताल क्षेत्र में बुधवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में 45 वर्षीय युवक की पांच मंजिली इमारत से गिरकर मौत हो गई। मृतक की पहचान बुलंदशहर निवासी मनोज जैन के रूप में हुई है, जो हल्द्वानी रोड स्थित टैक्सी पार्किंग में कार्यरत था।
बताया जा रहा है कि मनोज देर रात इमारत की छत पर शौच करने गया था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह करीब पांच मंजिल नीचे जा गिरा। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों और सहकर्मियों ने उसे अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना के समय युवक के शराब के नशे में होने की बात सामने आ रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस द्वारा पंचनामा भरने के साथ ही पोस्टमार्टम की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। हादसे की परिस्थितियों की जांच की जा रही है।
(नैनीताल से वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती की रिपोर्ट ✍️)









